ट्रांजिट-ओरिएंटेड डेवलपमेंट मॉडल से मजबूत शहरी ढांचा विकसित करें: खट्टर

Feb 13, 2026 09:59 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

-भारत मंडपम में आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित किया नई दिल्ली,

ट्रांजिट-ओरिएंटेड डेवलपमेंट मॉडल से मजबूत शहरी ढांचा विकसित करें: खट्टर

-भारत मंडपम में आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित किया नई दिल्ली, एजेंसी। केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शुक्रवार को कहा कि ट्रांजिट-ओरिएंटेड डेवलपमेंट (टीओडी) मॉडल के जरिए मजबूत शहरी बुनियादी ढांचा विकसित किया जाना चाहिए। ताकि आवास अधिक सुलभ और टिकाऊ बनाया जा सके। खट्टर भारत मंडपम में आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन इवॉल्विंग लैंडस्केप ऑफ हाउसिंग फाइनेंस को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बैंकों, हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों और नेशनल हाउसिंग बैंक सहित वित्तीय संस्थानों से अपील की कि वे आपसी सहयोग बढ़ाकर देशभर में आवास क्षेत्र को अधिक ऋण सहायता प्रदान करें। मंत्री ने बताया कि नीति आयोग और आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय के संयुक्त अध्ययन के अनुसार, वर्ष 2021 में भारत की शहरी आबादी लगभग 50 करोड़ थी, जो 2050 तक बढ़कर 85 करोड़ से अधिक हो सकती है।

उन्होंने कहा कि इस तेजी से बढ़ती शहरी आबादी के कारण किफायती आवास की मांग में भारी वृद्धि होगी। इसलिए अभी से मजबूत शहरी ढांचे और सुव्यवस्थित आवास मॉडल पर काम करना जरूरी है। मंत्रालय के अनुसार, यह दो दिवसीय सम्मेलन संवाद, ज्ञान-साझेदारी और रणनीतिक सहयोग का मंच साबित हुआ, जिससे किफायती आवास और शहरी विकास की चुनौतियों से निपटने के लिए भारत की प्रतिबद्धता दोहराई गई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;