अस्पताल लीज पर लेकर भी खोल सकेंगे मेडिकल कॉलेज

Dec 23, 2025 05:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

भारत में 819 मेडिकल कॉलेज हैं। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) ने नए मेडिकल कॉलेजों के लिए प्रस्ताव मांगे हैं। लीज पर अस्पताल लेकर मेडिकल कॉलेज खोलने की अनुमति है, लेकिन सीटें 150 से अधिक नहीं होंगी। देश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, और हर साल कई छात्र विदेश जाते हैं।

अस्पताल लीज पर लेकर भी खोल सकेंगे मेडिकल कॉलेज

नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। देश में 819 मेडिकल कॉलेज हो गए हैं लेकिन राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) ने अगले सत्र से नए मेडिकल कॉलेज शुरू करने के लिए प्रस्ताव मांगे हैं। प्रस्ताव में कहा गया है कि यदि कोई लीज पर अस्पताल लेकर मेडिकल कॉलेज खोलना चाहता है, तो वे अस्पताल के साथ 30 साल की लीज करके मेडिकल कॉलेज खोलने के लिए आवेदन कर सकते हैं। एनएमसी ने 2026-27 सत्र के लिए नए मेडिकल कॉलेज खोलने के साथ-साथ मौजूदा कॉलेजों में सीटें बढ़ाने के लिए भी आवेदन मांगे हैं। लेकिन कहा गया है कि किसी भी हालात में कॉलेज को 150 सीटों से ज्यादा की अनुमति नहीं दी जाएगी।

हालांकि, पूर्व में अधिकतम 250 सीटों तक की मंजूरी थी लेकिन अब इस पर रोक लग चुकी है। प्रस्ताव में कहा गया है, यदि किसी संस्था के पास अपना अस्पताल नहीं है और वह मेडिकल कॉलेज खोलना चाहती है तो वह लीज पर अस्पताल ले सकती है। इसके दस्तावेज एनएमसी को पेश करने होंगे। दूसरा, यह सुनिश्चित करना होगा कि मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में कार्यरत चिकित्सा शिक्षक एक ही होने चाहिए। बता दें कि देश में तेजी से मेडिकल कॉलेजों की संख्या बढ़ रही है। एनएमसी के हाल के अपडेट के अनुसार, 819 मेडिकल कॉलेज देश में हैं जो दुनिया में सबसे ज्यादा हैं। इन कॉलेजों में 1.29 लाख एमबीबीएस की सीटें हैं। इसके अलावा, 10-15 हजार छात्र हर साल मेडिकल की शिक्षा के लिए विदेश जाते हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।