Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsIndia s Industrial Production Growth Plummets to 0 4 in October Due to Weak Manufacturing Mining and Electricity Sectors
औद्योगिक उत्पादन 13 माह के निचले स्तर पर

औद्योगिक उत्पादन 13 माह के निचले स्तर पर

संक्षेप:

नई दिल्ली में अक्टूबर महीने में विनिर्माण, खनन और बिजली क्षेत्रों के कमजोर प्रदर्शन के कारण देश की औद्योगिक उत्पादन वृद्धि दर 0.4 प्रतिशत पर आ गई। पिछले साल इसी महीने औद्योगिक उत्पादन 3.7 प्रतिशत बढ़ा था। एनएसओ ने सितंबर 2025 के आंकड़ों में वृद्धि दर को 4 प्रतिशत से बढ़ाकर 4.6 प्रतिशत कर दिया।

Dec 01, 2025 05:11 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

नई दिल्ली, एजेंसी। अक्तूबर महीने में विनिर्माण, खनन एवं बिजली क्षेत्रों के कमजोर प्रदर्शन से देश की औद्योगिक उत्पादन वृद्धि सुस्त पड़कर 13 महीनों के निचले स्तर 0.4 प्रतिशत पर आ गई। सोमवार को आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गई। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, औद्योगिक उत्पादन सूचकांक में वृद्धि दर सालाना आधार पर घटी है। एक साल पहले की समान अवधि में औद्योगिक उत्पादन 3.7 प्रतिशत बढ़ा था। आईआईपी का पिछला निचला स्तर सितंबर, 2024 में दर्ज किया गया था जब यह स्थिर रहा था। इसके साथ ही एनएसओ ने सितंबर, 2025 के आंकड़ों को संशोधित करते हुए वृद्धि दर को चार प्रतिशत से बढ़ाकर 4.6 प्रतिशत कर दिया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, अक्टूबर महीने में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि दर घटकर 1.8 प्रतिशत पर आ गई, जबकि साल भर पहले यह 4.4 प्रतिशत रही थी। खनन और बिजली उत्पादन क्षेत्र में गिरावट दर्ज आलोच्य महीने में खनन क्षेत्र के उत्पादन में 1.8 प्रतिशत की गिरावट आई, जबकि पिछले साल इसी महीने यह 0.9 प्रतिशत बढ़ा था। इस दौरान बिजली उत्पादन में भी 6.9 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई जबकि पिछले साल यह दो प्रतिशत बढ़ा था। इसके साथ वित्त वर्ष 2025-26 के पहले सात महीनों (अप्रैल-अक्टूबर) में देश के औद्योगिक उत्पादन में कुल 2.7 प्रतिशत प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह चार प्रतिशत थी।