
अगले सप्ताह रूस दौरे पर रहेंगे विदेश मंत्री एस जयशंकर
विदेश मंत्री एस जयशंकर अगले सप्ताह दो दिवसीय रूस दौरे पर रहेंगे। वह अपने रूसी समकक्ष सर्गेई लावरोव के साथ कई मुद्दों पर बात करेंगे और राष्ट्रपति पुतिन के भारत दौरे की तैयारियों को अंतिम रूप देंगे। इस...
नई दिल्ली, एजेंसी। विदेश मंत्री एस जयशंकर अगले सप्ताह दो दिवसीय रूस दौरे पर रहेंगे। जानकारों के अनुसार विदेश मंत्री अपने रूसी समकक्ष सर्गेई लावरोव के साथ कई मामलों पर बात करेंगे। जानकारी के अनुसार इस दौरान दोनों देश रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरे से जुड़ी तैयारियों को भी अंतिम रूप देंगे। रूस के विदेश मंत्रालय के उप- प्रवक्ता एलेक्सी फादेव ने कहा कि दोनों देशों के विदेश मंत्रालय के प्रतिनिधि द्विपक्षीय एजेंडा से जुड़े कई मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करेंगे। दो दिन के दौरे में संभावना जताई जा रही है कि विदेश मंत्री की राष्ट्रपति पुतिन से भी मुलाकात हो सकती है।
विदेश मंत्री भारत- रूस इंटरगवर्मेंटल कमीशन के 26वें सत्र में भी शामिल हो सकते हैं। रूस की तरफ से इसका प्रतिनिधित्व रूस के उप- प्रधानमंत्री कर सकते हैं। रूस से तेल खरीदने को लेकर अमेरिकी दबाव के बीच विदेश मंत्री का ये दौरा अहम माना जा रहा है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




