Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsIndia s First Vande Bharat Train Sleeper Coach Maintenance Facility to Be Ready by June 2026
पहली वंदे भारत स्लीपर कोच रखरखाव सुविधा जोधपुर में तैयार होगी

पहली वंदे भारत स्लीपर कोच रखरखाव सुविधा जोधपुर में तैयार होगी

संक्षेप: -भगत की कोठी रेलवे स्टेशन पर अगले साल जून 2026 तक कार्य पूरा होगा

Sat, 8 Nov 2025 09:51 PMNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

-24 स्लीपर कोच के रखरखाव के लिए 600 मीटर ट्रैक सुविधा शामिल पणजी, एजेंसी। देश की पहली वंदे भारत ट्रेन स्लीपर कोच रखरखाव सुविधा राजस्थान के जोधपुर में जून 2026 तक बनकर तैयार हो जाएगी। यह जानकारी उत्तर पश्चिम रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी है। उत्तर पश्चिम रेलवे के वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता मेजर अमित स्वामी ने बताया कि भगत की कोठी रेलवे स्टेशन पर यह अत्याधुनिक सुविधा 360 करोड़ रुपये की लागत से बनाई जा रही है। इस रखरखाव और कार्यशाला डिपो का पहला चरण, जिसमें वंदे भारत ट्रेनों के 24 स्लीपर कोच के रखरखाव के लिए 600 मीटर ट्रैक सुविधा शामिल है, जून 2026 तक तैयार हो जाएगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उन्होंने पत्रकारों को बताया कि दूसरा चरण, जिसमें एक कार्यशाला और सिम्युलेटर सुविधा सहित 178 मीटर ट्रैक होगा, जो जून 2027 तक पूरा हो जाएगा। स्वामी ने कहा कि इस सुविधा में एक समर्पित पहिया रैक प्रणाली और एक विशेष परीक्षण प्रयोगशाला भी होगी, जिसमें प्रशिक्षण और उच्च तकनीक वाले उपकरणों के मूल्यांकन के लिए नवीनतम सिम्युलेटर शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि यह भारतीय रेलवे के सटीकता, सुरक्षा और प्रदर्शन पर ध्यान केंद्रित करने को दर्शाता है। स्वामी ने कहा कि जोधपुर की इस सुविधा में प्रतिदिन आठ से नौ ट्रेनों के रखरखाव की क्षमता होगी। उन्होंने बताया कि वंदे भारत कोचों को हर चार दिन या 3,500 किलोमीटर की यात्रा के बाद इनमें से किसी भी सुविधा के लिए रखरखाव के लिए लाना होगा। ऐसी चार और सुविधाएं बिजवासन (दिल्ली), थानिसंद्रा (बेंगलुरु), आनंद विहार (दिल्ली) और वाड़ी बंदर (मुंबई) रेलवे स्टेशनों पर स्थापित की जा रही हैं।