दिल्ली मेट्रो येलो लाइन पर ग्रीन बेल्ट तैयार करेगा आईसीएआर
नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता सतत शहरी विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम

नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता सतत शहरी विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए इंडियन एग्रीकल्चरल रिसर्च इंस्टीट्यूट और दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरशन ने दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर देश की पहली वैज्ञानिक रूप से विकसित ग्रीन बेल्ट बनाने के लिए समझौता किया है। यह पहल राजधानी को हरित और स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई है।इस परियोजना के तहत आदर्श नगर और जहांगीरपुरी मेट्रो स्टेशनों के बीच लगभग 1.5 किलोमीटर क्षेत्र में वैज्ञानिक तकनीकों से हरित कॉरिडोर विकसित किया जाएगा। कंक्रीट से घिरे, प्रदूषण और अत्यधिक ताप वाले इस क्षेत्र को पौधों और आधुनिक तकनीकों की मदद से पर्यावरण अनुकूल बनाया जाएगा।संस्थान
के निदेशक डॉ.सीएच श्रीनिवास राव ने इसे कृषि विज्ञान को शहरी ढांचे से जोड़ने वाला परिवर्तनकारी कदम बताया। वहीं डीएमआरसी के निदेशक मनुज सिंघल ने कहा कि सफल होने पर इस मॉडल को पूरे मेट्रो नेटवर्क में लागू किया जा सकता है।एक वर्ष की इस पायलट परियोजना पर लगभग 20.29 लाख रुपये खर्च होंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


