ओएनजीसी प्रमुख बोले, ‘देश को तेल-गैस के रणनीतिक भंडारण पर करना होगा निवेश’

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने भारत की ऊर्जा निर्भरता पर गंभीरता से विचार करने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि देश को मध्य पूर्व से आयात पर निर्भरता कम करने के लिए नए तेल-गैस स्रोतों की तलाश और रणनीतिक भंडारण में निवेश करना चाहिए।

ओएनजीसी प्रमुख बोले, ‘देश को तेल-गैस के रणनीतिक भंडारण पर करना होगा निवेश’

नई दिल्ली, एजेंसी। तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) के अध्यक्ष और सीईओ अरुण कुमार सिंह ने शुक्रवार को कहा कि भारत को मध्य पूर्व देशों से ऊर्जा निर्भरता पर गंभीरता से विचार की जरूरत है। उन्होंने देश में तेल-गैस के नए स्रोतों की तलाश और रणनीतिक भंडारण पर निवेश को भी समय की मांग बताया। सिंह ने कहा कि भारत अपने कच्चे तेल का लगभग आधा, गैस का 30 प्रतिशत और एलपीजी का करीब 90 प्रतिशत आयात मध्य पूर्व देशों से करता है। हालिया युद्ध के दौरान इन देशों का एकमात्र समुद्री मार्ग छह सप्ताह तक बंद रहा। इससे भारत समेत कई आयातक देशों में ऊर्जा संकट की स्थिति बन गई।

सिंह ने कहा, ‘भारत ने इस स्थिति को बहुत ही असरदार तरीके से संभाला है। हमें इस पर गर्व होना चाहिए।’ हालांकि उन्होंने भविष्य के लिए रणनीतिक उपायों को अपनाने पर भी जोर दिया।सिंह ने कहा कि बदलती वैश्विक व्यवस्था में भारत की ऊर्जा आयात पर अत्यधिक निर्भरता उसे संवेदनशील बनाती है। ऐसे में घरेलू उत्पादन को बढ़ावा देना जरूरी है। कहा कि देश में जहां भी तेल-गैस मौजूद है, उसे किसी भी कीमत पर खोजना चाहिए। इसके अलावा भंडारण की समस्या को भी हल करना अनिवार्य हो गया है, चाहे इसके लिए कुछ भी करना पड़े। कहा कि हमारा ध्यान सीएनजी के बजाय पीएनजी पर ज्यादा होना जरूरी है, इससे कम से कम घरों में रसोइयां तो बंद नहीं होंगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।