जयशंकर आज मॉरीशस, यूएई की यात्रा पर रवाना होंगे
विदेश मंत्री एस. जयशंकर 9-12 अप्रैल तक मॉरीशस और यूएई की चार दिवसीय यात्रा पर जा रहे हैं। मॉरीशस में वे हिंद महासागर सम्मेलन में भाग लेंगे और द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा करेंगे। यूएई में वे वहां के नेतृत्व से मिलकर रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर विचार करेंगे।

नई दिल्ली, एजेंसी। विदेश मंत्री एस. जयशंकर गुरुवार को मॉरीशस और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की चार दिवसीय यात्रा पर रवाना होंगे। अपनी यात्रा के पहले चरण में जयशंकर मॉरीशस जाएंगे, जहां वे हिंद महासागर सम्मेलन के 9वें संस्करण में भाग लेंगे। विदेश मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि 9-10 अप्रैल के बीच होने वाली इस यात्रा के दौरान जयशंकर मॉरीशस के शीर्ष नेतृत्व से भी मुलाकात करेंगे और द्विपक्षीय सहयोग के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करेंगे। सम्मेलन के दौरान विदेश मंत्री के अन्य सहभागी देशों के समकक्षों के साथ चर्चा करने की संभावना है।यात्रा के दूसरे चरण में जयशंकर 11 से 12 अप्रैल तक यूएई का दौरा करेंगे।
इस दौरान वे वहां के नेतृत्व से मुलाकात कर दोनों देशों के बीच करीबी सहयोग की समीक्षा करेंगे और व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने पर चर्चा करेंगे। यूएई में उनकी बैठकों के दौरान पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति पर भी विचार-विमर्श होने की संभावना है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


