विदेश मंत्री जयशंकर ने अराघची और गिदोन से कहा, संवाद करें

Feb 28, 2026 10:52 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ईरान और इजरायल के समकक्षों से हालिया संघर्ष पर बात की। उन्होंने दोनों देशों को भारत की चिंताओं से अवगत कराया और बातचीत के माध्यम से तनाव कम करने की सलाह दी। जयशंकर ने कहा कि क्षेत्र में अस्थिरता भारत के राष्ट्रीय हितों के लिए हानिकारक हो सकती है।

विदेश मंत्री जयशंकर ने अराघची और गिदोन से कहा, संवाद करें

नई दिल्ली, एजेंसी। भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ताजा संघर्ष को लेकर ईरान और इजरायल के समकक्षों से बात की। उन्होंने दोनों विदेश मंत्रियों को भारत की चिंताओं की जानकारी देने के साथ संवाद का रास्ता अपनाने की सलाह दी। शनिवार को विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची और इजरायल के विदेश मंत्री गिदोन सार से फोन पर वार्ता की। विदेश मंत्री ने दोनों नेताओं से बातचीत के मध्य पूर्व में ताजा हालात को लेकर भारत के रुख की जानकारी दी। कहा कि क्षेत्र में कोई भी लंबे समय की अस्थिरता भारत के राष्ट्रीय हितों के लिए नुकसानदायक होगी, क्योंकि यह भारत की ‘ऊर्जा सुरक्षा’ का बड़ा स्रोत और लाखों भारतीय नागरिकों का घर है।

बाद में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में एस. जयशंकर ने लिखा कि भारत ने ईरान और मध्य पूर्व में हालिया घटनाक्रमों को लेकर दोनों देशों से अपनी चिंता साझा की है। बताया कि दोनों देशों से तनाव कम करने के लिए बातचीत और कूटनीतिक रास्ता चुनने की अपील की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।