सर्वाइकल कैंसर उन्मूलन के लिए भारत प्रतिबद्ध : नड्डा

Mar 05, 2026 10:42 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने सर्वाइकल कैंसर को सार्वजनिक स्वास्थ्य समस्या मानते हुए भारत की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि महिलाओं का स्वास्थ्य भारत की प्राथमिकताओं में है और सरकार इस दिशा में निरंतर प्रयास कर रही है। नड्डा ने डब्ल्यूएचओ में संवाददाता सम्मेलन के दौरान रोकथाम, स्क्रीनिंग और समय पर उपचार पर जोर दिया।

सर्वाइकल कैंसर उन्मूलन के लिए भारत प्रतिबद्ध : नड्डा

नई दिल्ली, एजेंसी। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने गुरुवार को सर्वाइकल कैंसर को सार्वजनिक स्वास्थ्य समस्या के रूप में समाप्त करने के लिए भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया। नड्डा ने कहा कि महिलाओं का स्वास्थ्य एवं सम्मान भारत की राष्ट्रीय प्राथमिकताओं में शामिल है। सरकार महिलाओं को रोगों से सुरक्षित रखने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। नड्डा ने डब्ल्यूएचओ मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि सर्वाइकल कैंसर आज भी विश्व और भारत में एक गंभीर सार्वजनिक स्वास्थ्य चुनौती बना हुआ है। इससे निपटने के लिए केंद्र सरकार ने रोकथाम, स्क्रीनिंग, शुरुआती पहचान और समय पर उपचार पर आधारित बहुआयामी रणनीति अपनाई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।