Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsIndia s Chief Election Commissioner Announces Special Intensive Review of Voter Lists
देश के अन्य राज्यों में एसआईआर प्रक्रिया जल्द : सीईसी

देश के अन्य राज्यों में एसआईआर प्रक्रिया जल्द : सीईसी

संक्षेप:

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि भारत के अन्य राज्यों में मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण जल्द शुरू होगा। बिहार में यह प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई, जहां मतदान प्रतिशत 67.13% रहा। युवा मतदाताओं को लोकतंत्र का 'ब्रांड एंबेसडर' बनने की अपील की गई है।

Jan 24, 2026 10:40 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

नई दिल्ली, एजेंसी। मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने कहा कि देश के अन्य राज्यों में मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) जल्द शुरू होगा। अभी 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में प्रक्रिया जारी है। शनिवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस (25 जनवरी, रविवार) की पूर्व संध्या पर सीईसी ने एक बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि शुद्ध मतदाता सूची लोकतंत्र की नींव है। इसी मकसद से एसआईआर शुरू हुआ था, ताकि हर योग्य मतदाता का नाम सूची में जुड़े और अयोग्य नाम हटाए जाएं। कहा कि बिहार में यह प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इसकी निष्पक्षता और विश्वसनीयता का सबसे बड़ा सबूत यह है कि बिहार की अंतिम मतदाता सूची पर कोई आपत्ति नहीं आई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कहा कि जल्द ही देश के शेष राज्यों में भी एसआईआर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। बिहार में इस बार ऐतिहासिक चुनाव सीईसी ने कहा कि बिहार में एसआईआर के बाद इस बार ऐतिहासिक चुनाव हुआ। इस चुनाव में 1951 के बाद सर्वाधिक 67.13 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इसमें भी महिलाओं का मतदान प्रतिशत 71.78 प्रतिशत रहा। गणतंत्र दिवस से पहले हुई थी आयोग की स्थापना देश के चुनाव आयोग की स्थापना गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले 25 जनवरी 1950 को हुई थी। विगत 16 वर्षों से आयोग के स्थापना दिवस को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के तौर पर मनाया जाता है। लोकतंत्र के ‘ब्रांड एंबेसडर’ बनें युवा सीईसी ज्ञानेश कुमार ने देश के सभी मतदाताओं से अपनी भूमिका के जागरूक निर्वहन की अपील की। खास तौर पर युवा मतदाताओं से कहा कि वे लोकतंत्र के एंबेसडर बनें। कहा कि गलत सूचनाओं, दुष्प्रचार के विरुद्ध लड़ाई के लिए आगे आएं और चुनावी प्रक्रियाओं और आयोग की विभिन्न पहलों के प्रति जागरूक रहें।