Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsIndia-Russia Summit 15 Agreements Signed to Enhance Labor Mobility and Cooperation
भारत- रूस में 15 समझौतों पर हस्ताक्षर

भारत- रूस में 15 समझौतों पर हस्ताक्षर

संक्षेप:

भारत और रूस के बीच शिखर वार्ता में 15 समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। इनमें श्रमिकों की आवाजाही से संबंधित दो प्रमुख समझौते शामिल हैं, जो भारतीय पेशेवरों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाएंगे। अन्य समझौतों में स्वास्थ्य, खाद्य सुरक्षा, शिपिंग, और रक्षा क्षेत्र में सहयोग शामिल है।

Dec 05, 2025 07:34 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

भारत और रूस शिखर वार्ता के दौरान दोनों देशों के बीच कुल 15 समझौतों और एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इनमें दो अहम समझौते श्रमिकों की आवाजाही को लेकर हैं। विदेश मंत्रालय का कहना है कि इससे भारतीय पेशेवरों के लिए रूस में रोजगार के मौके बढ़ेंगे तथा अवैध रूप से रोजगार हासिल करने पर रोक लगेगी। श्रमिकों की आवाजाही से संबंधित एक समझौता कुशल श्रमिकों के लिए रोजगार के लिए रूस जाने की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए है। जबकि दूसरा अवैध प्रवेश को हतोत्साहित करने के लिए है। अन्य समझौते 1.स्वास्थ्य एवं चिकित्सा क्षेत्र में शोध एवं विशेषज्ञों का आदान प्रदान 2.खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण का रूसी एजेंसी के साथ उपभोक्ता सुरक्षा को लेकर समझौता।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

दोनों अपने अनुभवों का आदान-प्रदान करेंगे 3.पोलर वाटर में शिपिंग के प्रशिक्षण के लिए दोनों देशों के बीच समझौता 4.दोनों देशों के बीच समुद्र में मिनरल की खोज के लिए समझौता 5.यूरिया उत्पाद को लेकर राष्ट्रीय केमिकल और रूसी एजेंसी के बीच समझौता। भारत में संयुक्त उपक्रम में यूरिया उत्पादन होगा 6.सूचनाओं के आदान प्रदान के लिए दोनों देशों की कस्टम एजेंसियों के बीच समझौता 7.एक-दूसरे देशों में पत्र भेजने के लिए दोनों देशों की डाक एजेंसियों के बीच करार 8.डिफेंस इंस्टीट्यूट आफ एडवांस टेक्नोलॉजी पुणे तथा रूस के रक्षा संस्थान के साथ शोध समझौता 9.मुंबई विवि और लोमोनोसोव विवि के बीच अकादमिक समझौता 10.पांच समझौते प्रसार भारती और रूस के मीडिया संस्थानों के बीच हुए हैं जिनका उद्देश्य कंटेंट शेयरिंग है। इनमें गाजप्रोन मीडिया होल्डिंग, नेशनल मीडिया ग्रुप, बिग एशिया मीडिया, टीवी नोवोस्ती तथा टीवी ब्रिक्स ज्वाइंट कंपनी है