सिख अलगाववादी नेता की हत्या संबंधी आरोपों को फिर खारिज किया

Jan 14, 2026 08:18 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

भारतीय उच्चायुक्त दिनेश के. पटनायक ने कनाडा के आरोपों को खारिज किया कि सिख नेता की हत्या में भारत का हाथ है। उन्होंने कहा कि यह मामला चार व्यक्तियों का है, न कि भारत सरकार का। हाल के महीनों में भारत और कनाडा ने संबंधों को सामान्य करने के प्रयास किए हैं।

सिख अलगाववादी नेता की हत्या संबंधी आरोपों को फिर खारिज किया

ओटावा, एजेंसी। भारतीय उच्चायुक्त दिनेश के. पटनायक ने सिख अलगाववादी नेता की हत्या के तार नई दिल्ली से जोड़ने संबंधी कनाडा के पुराने आरोपों को फिर से खारिज किया। उन्होने कहा कि यह मामला चार व्यक्तियों के विरूद्ध है, न कि भारत सरकार के खिलाफ। मंगलवार को ‘सीबीसी न्यूज’ को दिए एक साक्षात्कार में पटनायक ने इस बात को भी रेखांकित किया कि एयर इंडिया बम विस्फोट की जांच से अभी तक कुछ भी हासिल नहीं हुआ है। इस मामले में एक भी व्यक्ति को दोषी नहीं करार दिया गया है, जबकि भारत पिछले 40 वर्षों से कनाडा में आतंकवाद के बारे में बात कर रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

भारत और कनाडा के बीच संबंध उस वक्त तनावपूर्ण हो गए थे, जब तत्कालीन प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने सितंबर 2023 में आरोप लगाया कि उस वर्ष 18 जून को सरे शहर में एक गुरुद्वारे के बाहर हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंटों की संलिप्तता थी। भारत ने इन आरोपों को बेतुका और प्रेरित बताते हुए सिरे से खारिज कर दिया था। भारत ने 2020 में निज्जर को आतंकवादी घोषित किया था। हाल के महीनों में दोनों देशों ने अपने संबंधों को सामान्य बनाने के लिए कई कदम उठाए हैं। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए कई तंत्र को बहाल करने पर भी सहमति जताई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।