ग्रामीण डाक सेवकों का महंगाई भत्ता बढ़ा
Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवकों के महंगाई भत्ते को बढ़ाकर 60 फीसदी कर दिया है, जो एक जनवरी 2026 से लागू होगा। इससे लाखों कर्मचारियों की आय में वृद्धि होगी। यह निर्णय केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए भत्ते में दो फीसदी वृद्धि के बाद लिया गया है।

नई दिल्ली। डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवकों के महंगाई भत्ते को बढ़ाकर 60 फीसदी कर दिया है। नया महंगाई भत्ता एक जनवरी 2026 से लागू माना जाएगा। इससे लाखों ग्रामीण डाक कर्मचारियों की आय में सीधा इजाफा होगा। डाक विभाग ने 10 मई 2026 के आदेश में यह बढ़ोतरी लागू की है। कर्मचारियों को जनवरी से मई 2026 तक का एरियर भी दिया जाएगा। इससे पहले महंगाई भत्ते की दर 58 फीसदी थी। यह फैसला केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते में दो फीसदी वृद्धि के बाद लिया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


