भारत बना रहा 25 लाख टन यूरिया खरीदने की योजना

Apr 06, 2026 07:11 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

भारत पश्चिम एशिया संकट के बीच 25 लाख टन यूरिया खरीदने की योजना बना रहा है। आईपीएल ने 15 लाख टन यूरिया के लिए टेंडर जारी किया है, जो 15 अप्रैल तक जमा होंगे। अन्य 10 लाख टन पूर्वी तट से आएगा। भारत का यह आयात मानसून के साथ फसलों की बुवाई के लिए महत्वपूर्ण है।

 भारत बना रहा 25 लाख टन यूरिया खरीदने की योजना

पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत 25 लाख टन यूरिया खरीदने की योजना बना रहा। सरकारी कंपनी इंडियन पोटाश लिमिटेड (आईपीएल) ने शनिवार को देश के पश्चिमी तट से 15 लाख टन यूरिया आयात करने के लिए टेंडर जारी किया। टेंडर के लिए बोलियां 15 अप्रैल तक जमा करनी होंगी। आईपीएल की वेबसाइट पर उपलब्ध दस्तावेजों के अनुसार अन्य दस लाख टन पूर्वी तट के जरिए आएगा। दस्तावेजों के अनुसार शिपमेंट के 14 जून तक लोडिंग पोर्ट से रवाना होने की उम्मीद है। भारत आमतौर पर घरेलू खपत के लिए यूरिया सुनिश्चित करने के लिए वैश्विक टेंडरों पर निर्भर करता है।

यह आयात इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि मानसून के आगमन के साथ जून में चावल, मक्का और सोयाबीन की बुवाई शुरू होने वाली है। उर्वरक विभाग की अतिरिक्त सचिव अपर्णा शर्मा ने पिछले सप्ताह पत्रकारों को बताया कि खाड़ी क्षेत्र भारत के यूरिया आयात का 20% से 30% और एलएनजी आयात का लगभग 50% हिस्सा प्रदान करता है जिसका उपयोग घरेलू स्तर पर यूरिया उत्पादन के लिए किया जाता है।यूरिया का उत्पादन घटामुंबई स्थित एक उद्योग अधिकारी ने बताया कि स्थानीय यूरिया उत्पादन प्रति माह लगभग छह से सात लाख टन घट गया है। इस कमी को पूरा करने के लिए आयात से मदद मिलने की उम्मीद है। मध्य पूर्व में आपूर्ति में व्यवधान के कारण वैश्विक अधिशेष सीमित है। यह देखना दिलचस्प होगा कि टेंडर में कौन भाग लेता है क्योंकि इससे कीमत तय होगी। दिल्ली के एक प्रमुख उर्वरक कंपनी के अधिकारी ने कहा कि भारत का यह टेंडर अन्य खरीदारों के लिए एक मानक तय कर सकता है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।