ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR नई दिल्लीभारत को आत्मनिर्भर बनने की आवश्यकता : भागवत

भारत को आत्मनिर्भर बनने की आवश्यकता : भागवत

नागपुर स्थित संघ मुख्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया नागपुर, एजेंसी राष्ट्रीय...

भारत को आत्मनिर्भर बनने की आवश्यकता : भागवत
हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीMon, 15 Aug 2022 05:20 PM
ऐप पर पढ़ें

नागपुर स्थित संघ मुख्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया

नागपुर, एजेंसी

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने सोमवार को कहा कि भारत को काफी संघर्ष के बाद आजादी मिली है। उसे आत्मनिर्भर बनना आवश्यक है।

देश की आजादी की 75वीं सालगिरह पर महाराष्ट्र के नागपुर शहर में स्थित संघ मुख्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद भागवत ने वहां आयोजित एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारत विश्व को शांति का संदेश देगा। भागवत ने कहा कि लोगों को यह नहीं पूछना चाहिए कि देश और समाज उन्हें क्या देता है, बल्कि यह सोचना चाहिए कि वे देश को क्या दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि आज गर्व और संकल्प का दिन है। देश को बहुत संघर्ष के बाद आजादी मिली है। उसे आत्मनिर्भर बनने की आवश्यकता है। जो स्वतंत्र होना चाहते हैं, उन्हें प्रत्येक चीज में आत्मनिर्भर बनना होगा। संघ ने देशभक्ति के बारे में जागरुकता पैदा करने तथा देश के लोगों में देशभक्ति की भावना जगाने की दिशा में काम किया है। आपको दुनिया के साथ संबंध बनाने की जरूरत है, लेकिन अपनी शर्तों पर और उसके लिए आपको उस स्तर पर सक्षम होना होगा। जो स्वतंत्र होना चाहते हैं, उन्हें अपनी सुरक्षा के संबंध में भी सक्षम होना होगा। संघ मुख्यालय में कड़ी सुरक्षा के बीच आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में आरएसएस के कुछ स्वयंसेवक और प्रचारक मौजूद थे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें