बिजनेस ---- देश में बने सेल का उपयोग अनिवार्य किया

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

सरकार ने हरित ऊर्जा परियोजनाओं के लिए भारत में बने सौर सेल के उपयोग को अनिवार्य करने के लिए एएलएमएन आदेश 2019 में संशोधन किया है। मंत्रालय ने कहा कि 2026 से सभी सौर पीवी मॉड्यूल को अनुमोदित सौर सेल...

बिजनेस ---- देश में बने सेल का उपयोग अनिवार्य किया

नई दिल्ली, एजेंसी। सरकार ने हरित ऊर्जा परियोजनाओं के लिए भारत में बने सेल के इस्तेमाल को अनिवार्य करने के लिए अपने एएलएमएन आदेश 2019 में संशोधन किया है। नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (एमएनआरई) ने एक बयान में कहा कि सरकार का एक जून, 2026 से प्रभावी सौर पीवी सेल के लिए एएलएमएन के तहत दूसरी सूची बनाने का लक्ष्य है। यह कदम 2030 तक 500 गीगावॉट गैर-जीवाश्म ईंधन आधारित बिजली क्षमता हासिल करने के भारत के व्यापक लक्ष्य के अनुरूप है। एमएनआरई ने कहा कि जून 2026 से सरकार समर्थित योजनाओं, नेट-मीटरिंग परियोजनाओं और खुली-पहुंच नवीरणीय ऊर्जा पहलों सहित परियोजनाओं में इस्तेमाल होने वाले सभी सोलर पीवी मॉड्यूल को अपने सौर सेल एएलएमएम सूची-2 (अनुमोदित मॉडल और निर्माताओं की सूची) से लेने होंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।