भारत-किर्गिस्तान का संयुक्त सैन्य अभ्यास असम में शुरू
गुवाहाटी,एजेंसी। भारत और किर्गिस्तान का संयुक्त विशेष बलों का सैन्य अभ्यास असम में शुरू

गुवाहाटी,एजेंसी। भारत और किर्गिस्तान का संयुक्त विशेष बलों का सैन्य अभ्यास असम में शुरू हो गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। रक्षा जनसंपर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने बताया कि भारत-किर्गिस्तान संयुक्त विशेष बल अभ्यास 'खंजर' का 13वां संस्करण बुधवार को असम के मिसामारी स्थित सेना आधार पर शुरू हुआ। यह अभ्यास 17 फरवरी तक चलेगा। उन्होंने कहा कि अभ्यास 'खंजर' एक वार्षिक प्रशिक्षण कार्यक्रम है, जिसे भारत और किर्गिस्तान में बारी-बारी से आयोजित किया जाता है। इसका पिछला संस्करण मार्च, 2025 में किर्गिस्तान में आयोजित किया गया था। बयान के अनुसार भारतीय सेना के 20 जवानों की टुकड़ी इस अभ्यास में शामिल है, जिसका प्रतिनिधित्व पैराशूट रेजिमेंट (स्पेशल फोर्सेज) के जवान कर रहे हैं।
वहीं, किर्गिस्तान की समान संख्या वाली टुकड़ी का प्रतिनिधित्व आईएलबीआरआईएस स्पेशल फोर्सेज ब्रिगेड कर रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



