भारत-जापान के बीच पहला एआई रणनीतिक संवाद आयोजित

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

भारत और जापान के शीर्ष अधिकारियों ने सह-निर्माण, नीतियों में तालमेल और औद्योगिक क्षेत्रों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के उपयोग पर चर्चा की। पहला भारत-जापान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस रणनीतिक संवाद मुंबई में आयोजित किया गया। दोनों पक्षों ने एआई इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए गहन चर्चा की।

भारत-जापान के बीच पहला एआई रणनीतिक संवाद आयोजित

नई दिल्ली, एजेंसी। भारत और जापान के शीर्ष अधिकारियों ने रणनीतिक सहयोग पर चर्चा की है। इसका उद्देश्य सह-निर्माण को बढ़ावा देना, नीतियों में तालमेल बढ़ाना और औद्योगिक क्षेत्रों में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) के उपयोग को प्रोत्साहित करना है। विदेश मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि पहला भारत-जापान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस रणनीतिक संवाद मंगलवार को मुंबई में आयोजित किया गया था। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, दोनों पक्षों ने पूरे एआई के क्षेत्र में रणनीतिक सहयोग पर गहन चर्चा की, ताकि मज़बूत और भरोसेमंद एआई इकोसिस्टम तैयार किया जा सके। इस संवाद की सह-अध्यक्षता विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव (साइबर कूटनीति) अमित ए. शुक्ला और जापान के विदेश मंत्रालय में साइबर सुरक्षा के उप सहायक मंत्री हनादा ताकाहिरो ने की।

संवाद में दोनों सरकारों के संबंधित मंत्रालयों, विभागों और एजेंसियों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।