पोतों पर हमले को लेकर भारत ने अमेरिकी राजदूत को फिर तलब कर विरोध जताया
भारत ने ओमान की खाड़ी में अमेरिकी नौसेना द्वारा किए गए हमलों पर कड़ा रुख अपनाया है और अमेरिकी राजदूत को दूसरी बार तलब किया है। भारत ने अमेरिकी अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे इस क्षेत्र में सुरक्षा और स्थिरता बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाएं।

भारत ने ओमान की खाड़ी में वाणिज्यिक पोतों पर अमेरीकी नौसेना द्वारा किए जा रहे हमलों पर सख्त रुख अपनाते हुए अमेरिकी राजदूत को दूसरी बार तलब किया। राजदूत के देश से बाहर होने के कारण प्रभारी राजदूत (चार्ज डी अफेयर्स) जेसन मीक्स को शुक्रवार को विदेश मंत्रालय में तलब किया गया। भारतीय चालक दल सदस्यों वाले पोतों पर हमले को लेकर भारत ने उनके समक्ष विरोध दर्ज कराया। साथ ही उनसे अनुरोध किया कि वे भारत की चिंताओं से अपनी सरकार को अवगत कराएं और तत्काल ऐसे हमलों को रोकें। विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा कि अमेरिकी दूतावास के चार्ज डी’अफेयर्स, जेसन मीक्स को शुक्रवार को विदेश मंत्रालय में बुलाया गया। विदेश मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव (अमेरिका) ने इस दौरान ओमान की खाड़ी में भारतीय नाविकों वाले वाणिज्यिक जहाजों पर अमेरिकी नौसेना के लगातार हमलों को लेकर कड़ा विरोध जताया गया। मंत्रालय ने वाणिज्यिक नौवाहन पोतों पर इस जानलेवा हमलों पर गहरी चिंता प्रकट की और दो टूक कहा कि ऐसी हरकतें भारत को मंजूरी नहीं। ये हरकतें एक मुश्किल समय में संवेदनशल इलाके में अन्तरराष्ट्रीय समुद्री व्यापार की सुरक्षा और स्थिरता को कमजोर करती है। इस दौरान विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी जार्च डी अफेयर्स से अनुरोध किया कि वे भारत की गहरी चिंताओं से अपने अधिकारियों को अवगत कराएं और यह सुनिश्चित करें कि इस इलाके में काम कर रही अमेरिकी नौसेना लोगों की जान खतरे में डालने से रोकने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए। विदेश मंत्रालय ने इससे पूर्व बुधवार को भी अमेरिकी राजदूत को तलब किया था तथा शुक्रवार को दोबारा तलब करके सख्त संदेश देने की कोशिश की है.
चार दिन मं तीन पोत पर हमले
बता दें कि सोमवार से गुरुवार के बीच चार दिनों में ओमान की खाड़ी में तीन पोतों पर हमले हुए हैं। सोमवार को हुए पोत पर हमले में 24 भारतीय क्रू थे। जबकि बुधवार को जिस पोत सेटेबेल्लो पर हमला हुआ उसमें 24 क्रू सदस्य थे जिनमें से तीन की मौत हो गई। गुरुवार एमटी जलवीर पर हमला हुआ जिसमें 20 भारतीय क्रू थे। इन सभी को सकुशल बचा लिया गया। ये तीनों जहाज अलग-अलग देशों के थे।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


