Delhi News: ‘भारत 2030 तक 500 गीगावाट बिजली उत्पादन की राह पर’
Delhi News: नई दिल्ली, एजेंसी। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने गुरुवार को कहा कि भारत की गैर जीवाश्म ईंधन आधारित बिजली उत्पादन क्षमता 300 गीगावाट का आंकड़ा पार क

Delhi News: नई दिल्ली, एजेंसी। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने गुरुवार को कहा कि भारत की गैर जीवाश्म ईंधन आधारित बिजली उत्पादन क्षमता 300 गीगावाट का आंकड़ा पार कर चुकी है। देश 2035 तक 500 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा का लक्ष्य हासिल करने की राह पर तेजी से बढ़ रहा है। जोशी राष्ट्रीय राजधानी में भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) की ‘इंटरनेशनल एनर्जी कॉन्फ्रेंस एंड एग्जीबिशन’ को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जनवरी से जून 2026 के बीच देश की बिजली उत्पादन क्षमता 30.58 गीगावाट बढ़ी है, जो पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 25 प्रतिशत अधिक है। उन्होंने उद्यमियों से ऊर्जा क्षेत्र में शोध एवं विकास (आरएंडडी) पर अधिक निवेश करने का भी अनुरोध किया।जोशी
ने बताया कि देश में पीएम-सूर्य घर योजना के तहत 50 लाख घरों को जोड़ा जा चुका है। हर छह दिन में एक लाख घर योजना में शामिल हो रहे हैं। अक्तूबर 2025 में रूफटॉप सोलर लगाने की संख्या प्रतिदिन 5000 थी, जो जुलाई 2026 में प्रतिदिन 16238 हो चुकी है। इससे 19 लाख से अधिक घरों में बिजली का बिल शून्य हो गया है। कुल रूफटॉप सौर ऊर्जा उत्पादन 14 गीगावाट पहुंच गया है।


