भारत अहम रणनीतिक साझेदार, व्यापार समझौता जल्द होगा पूरा: रुबियो

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

वॉशिंगटन, एजेंसी। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने भारत को अमेरिका का एक महत्वपूर्ण रणनीतिक

भारत अहम रणनीतिक साझेदार, व्यापार समझौता जल्द होगा पूरा: रुबियो

वॉशिंगटन, एजेंसी। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने भारत को अमेरिका का एक महत्वपूर्ण रणनीतिक साझेदार बताया। साथ ही कहा कि दोनों देशों के बीच प्रस्तावित व्यापार समझौते (ट्रेड एग्रीमेंट) को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया लगभग पूरी होने के करीब है। अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की विदेश मामलों की समिति के समक्ष गवाही देते हुए रुबियो ने कहा कि भारत और अमेरिका कई क्षेत्रों में मिलकर काम कर रहे हैं और सहयोग को और आगे बढ़ाने की व्यापक संभावनाएं मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि भारत अमेरिका का एक महत्वपूर्ण रणनीतिक सहयोगी है। हम कई क्षेत्रों में साथ काम करते हैं और सहयोग बढ़ाने के लिए अपार अवसर मौजूद हैं।

रुबियो ने बताया कि दोनों देशों के बीच व्यापार समझौते पर बातचीत अंतिम चरण में है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।