
सक्रिय सिम बिना व्हॉटसऐप, टेलीग्राम जैसे ऐप नहीं चलेंगे
- भारत सरकार की ओर से अहम निर्देश जारी नई दिल्ली, एजेंसी। व्हॉट्सऐप, टेलीग्राम,
- भारत सरकार की ओर से अहम निर्देश जारी नई दिल्ली, एजेंसी। व्हॉट्सऐप, टेलीग्राम, सिग्नल, स्नैपचैट जैसे लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप अब बगैर किसी सक्रिय सिम के नहीं चल सकेंगे। भारत सरकार ने यह महत्वपूर्ण निर्देश जारी किया है। इससे लोग साइबर ठगों के चंगुल में फंसने से बचेंगे। दूरसंचार विभाग (डॉट) ने लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप व्हॉट्सऐप, टेलीग्राम, सिग्नल, स्नैपचैट, जियोचैट, अरट्टई और जोश जैसे लोकप्रिय मैसेजिंग प्लेटफॉर्म को यह सुनिश्चित करने को कहा है कि बिना सक्रिय सिम कार्ड के उनकी सेवाओं का उपयोग न किया जा सके। यह कदम टेलीकम्युनिकेशन साइबर सुरक्षा संशोधित नियम, 2025 के तहत उठाया गया है।
90 दिनों तक सिम के साथ लिंक जरूरी नए नियमों के तहत मैसेजिंग ऐप (टेलीकम्युनिकेशन आइडेंटिफायर यूजर एंटिटीज) को निश्चित करना होगा कि यूजर का सिम कार्ड ऐप से लगातार 90 दिनों तक लिंक रहे। छह-घंटे का ऑटो-लॉगआउट व्हॉट्सऐप वेब या अन्य मैसेजिंग ऐप्स का वेब ब्राउजर में उपयोग करने वाले यूजर्स के लिए सरकार ने अतिरिक्त सुरक्षा की परत जोड़ दी है। अब यह अपने आप छह घंटे में लॉग आउट हो जाएगा। दोबारा लॉग इन के लिए क्यूआर कोड स्कैन करना होगा। डॉट के अनुसार, इससे अपराधियों द्वारा दूर बैठे इन सेवाओं के दुरुपयोग की संभावना कम होगी, क्योंकि हर सत्र एक सक्रिय, सत्यापित सिम से जुड़ा होगा। साइबर ठगी से बचाव अब तक ऐप्स केवल इंस्टॉल करते समय मोबाइल नंबर की एक बार पुष्टि करते थे। इसके बाद सिम हटाने पर भी ऐप चलता रहता था। निष्क्रिय सिम होने पर भी सेवा उपयोग में रहती थी। सीओएआई (सेलुलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया) ने बताया कि इससे विदेश में बैठे साइबर अपराधी पुराने नंबरों और निष्क्रिय सिम पर भी ऐप चलाते रहते हैं। नए नियम के बाद सिम-लिंक होने से स्पैम, फ्रॉड कॉल्स और ठगी से बचाव में मदद मिलेगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




