समझदारी से करें बिजली का इस्तेमाल : मंत्रालय
नई दिल्ली में भीषण गर्मी के कारण बिजली की मांग तेजी से बढ़ी है। बिजली मंत्रालय ने लोगों से सावधानी से बिजली का उपयोग करने की अपील की है, क्योंकि अगले हफ्ते भीषण गर्मी की भविष्यवाणी की गई है। पिछले चार दिनों में बिजली की मांग ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, जिसमें शुक्रवार को 267.68 गीगा वाट की अधिकतम मांग रही।

नई दिल्ली, एजेंसी। देशभर में भीषण गर्मी के बीच बिजली की मांग में अप्रत्याशित बढ़ोतरी हुई है। बिजली मंत्रालय ने कहा कि लोग बिजली का इस्तेमाल समझदारी और सावधानी से करें, क्योंकि मौसम विभाग ने अगले हफ्ते भारत के बड़े हिस्सों में भीषण गर्मी का अनुमान लगाया है। मंत्रालय ने कहा कि देश में भीषण गर्मी के कारण बिजली की मांग भी बढ़ रही है। पिछले चार दिनों में बिजली की मांग ने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। दिन के समय बिजली की अधिकतम मांग आमतौर पर दोपहर दो बजे से शाम चार बजे के बीच होती है। हालांकि, हम जरूरत के हिसाब से बिजली सप्लाई करने के लिए तैयार हैं, लेकिन भीषण गर्मी को देखते हुए हम सभी बिजली का इस्तेमाल समझदारी और सावधानी से करने की कोशिश करें।
शुक्रवार को बिजली की अधिकतम मांग 267.68 गीगा वाट थी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


