भारत में फंसे विदेशी नागरिकों को वीजा विस्तारित करेगा भारत

Mar 01, 2026 06:24 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

मध्य पूर्व में संकट के कारण भारत में फंसे कई विदेशी नागरिकों की वीजा अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। विदेश मंत्रालय ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे अपने वीजा विस्तार के लिए निकटतम एफआरआरओ से संपर्क करें। रद्द उड़ानों के कारण जिनका यात्रा कार्यक्रम प्रभावित हुआ है, उन्हें सुविधा दी जाएगी।

भारत में फंसे विदेशी नागरिकों को वीजा विस्तारित करेगा भारत

नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। मध्य पूर्व में जारी संकट के बीच भारत आए कई विदेशी नागरिक यहीं फंस गए हैं। भारत ने इन यात्रियों की वीजा अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया है। विदेश मंत्रालय ने रविवार को विदेशी यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की। मंत्रालय ने सलाह दी है कि विदेशी यात्री अपनी वीजा अवधि में विस्तार के लिए निकटतम विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यलय (एफआरआरओ) से संपर्क करें। मंत्रालय ने कहा कि उड़ानें रद्द होने के कारण जो विदेशी नागरिक निर्धारित तिथि पर यात्रा नही कर पा रहे हैं, उन्हें ट्रैवल प्लान बदलने, वीजा के विस्तार या ओवरस्टे के नियमितीकरण की सुविधा दी जाएगी।

मंत्रालय ने एफआरआरओ की सूची भी अपनी वेबसाइट https://www.mea.gov.in/ पर जारी की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।