तेल-गैस ब्लॉक की नीलामी समयसीमा चौथी बार बढ़ी

Feb 06, 2026 05:23 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

भारत सरकार ने तेल और गैस क्षेत्रों की पेशकश के लिए बोलियों की समयसीमा चौथी बार बढ़ा दी है। अब निवेशकों को तीन महीने का अतिरिक्त समय मिलेगा, और नई अंतिम तिथि 29 मई, 2026 है। यह निर्णय नए नियमों का अध्ययन करने के लिए समय देने के उद्देश्य से लिया गया हो सकता है।

तेल-गैस ब्लॉक की नीलामी समयसीमा चौथी बार बढ़ी

नई दिल्ली। सरकार ने भारत के सबसे बड़े तेल और गैस क्षेत्रों की पेशकश के लिए बोलियां जमा करने की समयसीमा चौथी बार बढ़ा दी है। हाइड्रोकार्बन महानिदेशालय (डीजीएच) के अनुसार, संभावित निवेशकों को अब तीन महीने का अतिरिक्त समय दिया गया है। डीजीएच ने अपनी वेबसाइट पर कहा, ओएएलपी (मुक्त क्षेत्र लाइसेंसिंग नीति) के 10वें दौर के लिए बोली जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 29 मई, 2026 कर दी गई है। हालांकि, डीजीएच ने विस्तार का कोई कारण नहीं बताया, लेकिन उद्योग जगत के सूत्रों का कहना है कि यह निर्णय 'तेल क्षेत्र (विनियमन और विकास) संशोधन विधेयक' पारित होने के बाद तैयार किए गए नए उदार नियमों का अध्ययन करने के लिए निवेशकों को समय देने के उद्देश्य से लिया गया हो सकता है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।