समाचार चैनलों के लिए टीआरपी रिपोर्टिंग पर रोक बढ़ी
केंद्र सरकार ने टीवी समाचार चैनलों के लिए टीआरपी रिपोर्टिंग पर रोक को चार हफ्ते के लिए बढ़ा दिया है। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने 'बार्क' को निर्देश दिया है कि वह टीआरपी की रिपोर्टिंग रोके, ताकि पश्चिम एशिया संघर्ष के बीच सनसनीखेज सामग्री की प्रस्तुति पर रोक लगाई जा सके।

केंद्र सरकार ने टीवी समाचार चैनलों के लिए टेलीविजन रेटिंग प्वाइंट्स (टीआरपी) की खबरें प्रकाशित प्रसारित करने पर रोक के अपने आदेश को चार हफ्ते के लिए बढ़ा दिया है। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने कहा कि जनहित में वह टेलीविजन रेटिंग एजेंसी 'ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल' (बार्क) को निर्देश देता है कि वह टीवी समाचार चैनलों की टीआरपी की रिपोर्टिंग अगले चार हफ्तों तक या अगले निर्देशों तक, जो भी पहले हो, रोक दे। इसका मकसद पश्चिम एशिया संघर्ष के बीच ‘सनसनीखेज और अटकल वाली सामग्री की प्रस्तुति पर रोक लगाना’ है। आदेश में कहा गया कि साथ ही अब भी संघर्ष की स्थिति काफी हद तक बनी हुई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


