भारत ने कहा, संवाद और कूटनीति से तलाशें समाधान

Feb 28, 2026 08:59 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

भारत ने ईरान और खाड़ी क्षेत्र में हालिया संघर्ष पर चिंता जताई है। विदेश मंत्रालय ने सभी पक्षों से तनाव कम करने और संवाद एवं कूटनीति का सहारा लेने का आग्रह किया है। नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की आवश्यकता पर जोर दिया गया है। भारतीय मिशन नागरिकों के संपर्क में हैं और उन्हें सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

भारत ने कहा, संवाद और कूटनीति से तलाशें समाधान

नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। भारत ने ईरान एवं खाड़ी क्षेत्र में हालिया संघर्ष पर चिंता प्रकट की है। भारत ने सभी पक्षों से तनाव कम करने और मूल मुद्दों को सुलझाने के लिए संवाद एवं कूटनीति का सहारा लेने पर जोर दिया है। ईरान पर अमेरिका-इजरायल के हमले को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए विदेश मंत्रालय ने शनिवार को एक बयान जारी किया। कहा कि भारत ईरान और खाड़ी क्षेत्र में हाल के घटनाक्रमों से बेहद चिंतित है। मंत्रालय ने कहा, ‘हम सभी पक्षों से संयम बरतने, तनाव को बढ़ने से रोकने और नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने का आग्रह करते हैं।

तनाव कम करने और मूल मुद्दों को सुलझाने के लिए संवाद और कूटनीति का सहारा लिया जाना चाहिए। सभी देशों की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान किया जाना चाहिए।’ इसके साथ ही विदेश मंत्रालय ने कहा कि क्षेत्र में स्थित हमारे मिशन भारतीय नागरिकों के संपर्क में हैं। उन्होंने उचित सलाह जारी कर नागरिकों से सतर्क रहने, मिशनों के संपर्क में रहने और स्थानीय सुरक्षा दिशानिर्देशों का पालन करने का आग्रह किया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।