निर्णायक चरण में भारत- यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौता

निर्णायक चरण में भारत- यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौता

संक्षेप:

- आज से दोनों पक्षों के बीच उच्चस्तरीय वार्ता, केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष

Oct 26, 2025 11:01 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

भारत-यूरोपीय संघ के बीच जल्द ही मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) होने की संभावना है। दोनों पक्षों के बीच अब समझौते से जुड़ी वार्ता निर्णायक दौर में है। सोमवार से बेल्जियम की राजधानी ब्रुसेल्स में दोनों पक्षों के बीच उच्चस्तरीय वार्ता होने जा रहा है। भारत की तरफ से केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पियूष गोयल और यूरोपीय संघ (ईयू) के व्यापार आयोग एवं कार्यकारी उप–अध्यक्ष मरोश शेफ्चोविक वार्ता में शामिल होंगे। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल दो दिनों तक ब्रुसेल्स के दौरे पर हैं। इस दौरे का प्रमुख उद्देश्य बुनियादी रूप से भारत और यूरोपीय संघ के बीच व्यापक, संतुलित और पारस्परिक लाभप्रद व्यापार समझौते को जल्द करना है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

समझौते को लेकर 14 दौर की वार्ता हो चुकी है। ब्रुसेल्स बैठक के दौरान बाजार पहुंच, गैर शुल्कीय उपायों और नियामक सहयोग जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी। साथ ही, समझौते को लेकर अब तक हुई वार्ता से जुड़ी प्रगति की समीक्षा की जाएगी। केंद्रीय मंत्री का यह दौरा ऐसे समय पर हो रहा है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन के बीच बैठक के बाद दोनों पक्षों के बीच नई रणनीतिक गहराई आई है। ऐसे में जल्द समझौते को लेकर अंतिम रूप दिया जा सकता है। ------------- समझौते से व्यापार को मिलेगी गति मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) दोनों पक्षों के बीच आर्थिक गतिविधियों को गति देगा। वर्ष 2024 में भारत-ईयू के बीच वस्तुओं का व्यापार करीब 120.05 बिलियन यूरो रहा। यूरोपीय संघ भारत में एक प्रमुख निवेशक है, जिसका कुल एफटीआई में 17 फीसदी हिस्सा है, जिसके जरिए देश में रोगगार के महत्त्वपूर्ण अवसर सर्जित होते हैं। भारत और यूरोपीय संघ के बीच सफल एफटीए से व्यापार और निवेश को बढ़ावा मिलेगा। अनुमान है कि वर्ष 2030 तक भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा,जिसमें इस समझौते की भी अहम भूमिका होगा। भारत में करीब 6,000 यूरोपीय कम्पनियां मौजूद हैं। यह समझौता सिर्फ व्यापार-वस्तुओं तक सीमित नहीं होगा। इससे सेवाओं, निवेश, आपूर्ति-शृंखलाओं, तकनीकी विनियमों आदि सुधारों में तेजी आएगी।