भारत को टेक्सटाइल कचरे का डंपिंग ग्राउंड बताना गलत : केंद्र
केंद्र सरकार ने भारत के टेक्सटाइल रीसाइक्लिंग सिस्टम का बचाव करते हुए कहा कि देश को कपड़ा कचरे का 'डंपिंग ग्राउंड' बताना गलत है। वस्त्र मंत्रालय ने कहा कि भारत के पास दुनिया के सबसे बड़े टेक्सटाइल रिकवरी नेटवर्क में से एक है, जो स्थिरता और नई तकनीकों को अपनाने में प्रगति कर रहा है।

नई दिल्ली, एजेंसी। केंद्र सरकार ने भारत के टेक्सटाइल रीसाइक्लिंग सिस्टम का बचाव करते हुए कहा है कि देश को कपड़ा कचरे का ‘डंपिंग ग्राउंड’ बताना भ्रामक और गलत है। वस्त्र मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि भारत के पास दुनिया के सबसे बड़े टेक्सटाइल रिकवरी और रीसाइक्लिंग नेटवर्क में से एक है, जो लंबे समय से चल रही दोबारा उपयोग और पुनःप्रयोग की व्यवस्था पर आधारित है। सरकार ने कहा कि हाल में विदेशी मीडिया में आई कुछ रिपोर्ट्स में इस सेक्टर में स्थिरता, नियमों के पालन और नई तकनीकों को अपनाने की दिशा में हुई प्रगति को नजरअंदाज किया गया है।
मंत्रालय ने कहा कि भारत के टेक्सटाइल सेक्टर को पर्यावरण के प्रति लापरवाह या संरचनात्मक रूप से शोषणकारी बताना सही नहीं है। यह मौजूदा सुधारों और स्थिरता को बढ़ावा देने वाले प्रयासों की अनदेखी करता है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


