खेल : भारत तीसरी बार बना एशिया का सरताज

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

अंडर-18 हॉकी काकामिगाहारा (जापान), एजेंसी। भारत तीसरी बार अंडर-18 पुरुष एशिया कप हॉकी का

खेल : भारत तीसरी बार बना एशिया का सरताज

अंडर-18 हॉकी काकामिगाहारा (जापान), एजेंसी। भारत तीसरी बार अंडर-18 पुरुष एशिया कप हॉकी का सरताज बन गया। भारतीय टीम ने शनिवार को आशीष तानी पुत्री की हैट्रिक से फाइनल में मेजबान जापान को 4-1 से पराजित कर दस साल में पहली जबकि कुल तीसरी बार इस ट्रॉफी पर कब्जा किया। इसके साथ ही भारतीय टीम ने फाइनल का अपना सौ प्रतिशत जीत का रिकॉर्ड कायम रखा। भारतीय टीम ने इससे पहले 2001 और 2016 में यह खिताब जीता था。

भारतीय टीम की जीत के नायक

भारतीय टीम के इस जीत के नायक फॉरवर्ड आशीष रहे। सेमीफाइनल में चार गोल करने के बाद उन्होंने फाइनल में तीन गोल दाागे। उन्होंने दूसरे, 28वें मिनट और 34वें मिनट में गोल किए। एक गोल कप्तान केतन कुशवाहा (30वें मिनट) ने किया। जापान के लिए एकमात्र गोल नुमाडा गाकू (52वें मिनट) ने किया। आशीष 13 गोल करके टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ स्कोरर रहे।

खेल का विश्लेषण

भारतीय टीम ने शुरू से ही आक्रामक रुख अपनाया और 90 सेकंट में पेनाल्टी कॉर्नर हासिल कर लिया। आशीष ने दूसरे ही मिनट में बिना कोई गलती किए टीम का खाता खोल दिया। दूसरे क्वार्टर में जापान ने भारत पर दबाव बनाने की कोशिश की पर सफल नहीं हुआ। भारत को 28वें मिनट में एक और पेनाल्टी कॉर्नर मिला जिसे आशीष ने गोल में तब्दील कर बढ़त 2-0 कर दी। दो मिनट तक केतन ने गोल कर भारत की बढ़त 3-0 कर दी। तीसरे क्वार्टर में भारत ने पूरी तरह से दबदबा बनाए रखा। आशीष ने 34वें मिनट एक और पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर अपनी हैट्रिक पूरी की। चौथे क्वार्टर में जापान ने भारत को कोई गोल नहीं करने दिया। इस दौरान उसने अपना एकमात्र गोल किया।

हॉकी इंडिया देगी नकद इनाम

-3 लाख रुपये हॉकी इंडिया विजेता टीम के हर खिलाड़ी को देगी-1.5 लाख रुपये विजेता टीम के स्पोर्ट स्टाफ को इनाम के रूप में मिलेंगे-1 लाख कांसा जीतने वाली महिला टीम की हर सदस्य को जबकि स्पोर्ट स्टाफ को 50 हजार मिलेंगे

महिला टीम की सफलता

बेटियों ने जीता कांसामहिला टीम ने कोरिया को एकतरफा मुकाबले में 3-0 से हराकर कांस्य पदक जीता। भारत की ओर से संदीप कुमारी (दूसरे मिनट), कप्तान स्वीटी कुजूर (16वें मिनट) और नौशीन नाज (33वें मिनट) ने गोल दागे। सेमीफाइनल में चीन के खिलाफ शूटआउट में मिली करीबी हार के बाद टीम ने कोरिया के खिलाफ शानदार शुरुआत की और शुरुआती दो मिनट में ही बढ़त बना ली। मैच में शानदार प्रदर्शन करने के लिए संदीप को मैच की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।

---------------------

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

भारत ने अंडर-18 एशिया कप हॉकी कब जीता?
भारत ने अंडर-18 एशिया कप हॉकी 2001, 2016 और 2023 में जीता।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।