मध्य प्रदेश: तीन साल की हुई भारत की पहली मादा चीता 'मुखी'
भोपाल में 'प्रोजेक्ट चीता' के तहत भारत में जन्मी पहली चीता 'मुखी' रविवार को तीन साल की हो गई। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इसे गर्व का क्षण बताया। यह संरक्षण कार्यक्रम चीतों को पुनः बसाने का प्रयास कर रहा है। मुखी का जन्म 29 मार्च, 2023 को कुनो राष्ट्रीय उद्यान में हुआ था।

भोपाल, एजेंसी। 'प्रोजेक्ट चीता' के तहत भारत में जन्मी पहली चीता 'मुखी' रविवार को तीन साल की हो गई। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर 'मुखी' की तस्वीरें साझा करते हुए इसे राज्य और देश के लिए गर्व का क्षण बताया। भारत में कई दशक पहले विलुप्त हो चुके चीतों को फिर से बसाने के लिए 'प्रोजेक्ट चीता' शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि यह संरक्षण कार्यक्रम की सही दिशा को दर्शाता है और मध्य प्रदेश के प्रयासों को अंतरराष्ट्रीय मान्यता दिलाता है। मुखी का जन्म 29 मार्च, 2023 को कुनो राष्ट्रीय उद्यान में ज्वाला नामक नामीबियाई चीते से हुआ था।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


