भारत-कनाडा के रिश्ते सुधरने के संकेत, बन रहा अनुकूल माहौल : विशेषज्ञ
कनाडा में भारत के पूर्व हाई कमिश्नर अजय बिसारिया ने बताया कि भारत-कनाडा के संबंध सुधार की दिशा में हैं। उन्होंने कहा कि सुरक्षा मुद्दों के बावजूद दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंध मजबूत हो रहे हैं। कनाडाई निवेश भारत में 100 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक है और प्रधानमंत्री मार्क कार्नी की भारत यात्रा भी इस संबंध को मजबूत करेगी।

नई दिल्ली, एजेंसी। कनाडा में भारत के पूर्व हाई कमिश्नर अजय बिसारिया ने भारत-कनाडा के द्विपक्षीय संबंधों सुधार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच संबंधों को फिर से शुरू करने के लिए माहौल अनुकूल है। बिसारिया ने जोर देकर कहा कि दोनों देशों के बीच संबंधों के नवीनीकरण के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। जस्टिन ट्रूडो के कार्यकाल के दौरान सुरक्षा संबंधी मुद्दों को लेकर दोनों देशों के बीच संबंध तनावपूर्ण रहे। उन्होंने एक साक्षात्कार में कहा कि यह बदलाव व्यापक राजनीतिक और आर्थिक साझेदारी को पटरी से उतरने दिए बिना सुरक्षा मुद्दों को संभालने के लिए एक ठोस प्रयास का प्रतिनिधित्व करता है।
दोनों देश इस सुरक्षा चुनौती से अत्यंत परिपक्वता के साथ निपट रहे हैं। दोनों देशों को यह एहसास है कि यह सुरक्षा चुनौती संबंधों के लिए बड़ा झटका थी, जिसके कारण रिश्तों में गर्माहट नहीं रही। बिसारिया ने सुरक्षा संबंधी मुद्दों को 'एक दायरे में सीमित रखने' और सहयोग के अन्य क्षेत्रों को प्रभावित किए बिना उनका प्रबंधन करने पर जोर दिया। इन प्रयासों के तहत एनएसए अजित डोभाल की इस महीने की शुरुआत में कनाडा यात्रा का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि हालांकि भविष्य में सुरक्षा संबंधी मुद्दों को पूरी तरह से नकारा नहीं जा सकता। बिसारिया ने कहा कि अब इस रिश्ते को ऐसी संभावित स्थितियों से निपटने के लिए मजबूत बनाया जा रहा है, ठीक उसी तरह जैसे भारत अमेरिका या ब्रिटेन के साथ कभी-कभार होने वाले टकरावों से निपटता है। कनाडाई निवेश मजबूत बना कनाडा में भारत के पूर्व उच्चायुक्त ने कहा कि अतीत से प्रमुख अंतर यह है कि अब राजनीतिक संबंध आर्थिक जुड़ाव को बाधित करने के बजाय सकारात्मक गति प्रदान कर रहे हैं। प्रत्यक्ष विदेशी निवेश और पोर्टफोलियो प्रवाह के माध्यम से भारत में 100 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक का कनाडाई निवेश मजबूत बना हुआ है। पेंशन फंड और निवेश फर्म भारत की विकास गाथा में अपना मजबूत विश्वास दिखा रहे हैं। प्रधानमंत्री मार्क कार्नी की भारत यात्रा मुंबई में उद्योगपतियों की बैठकों के साथ शुरू हुई। वह अपनी भारत यात्रा के दौरान दो मार्च को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वार्ता भी करेंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



