सिबी जॉर्ज ने अजरबैजान के विदेश मंत्री बैरामोव से मुलाकात की

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

विदेश मंत्रालय में सचिव (पश्चिम) ने अजरबैजान के विदेश मंत्री से मुलाकात की। इस दौरान द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की गई और क्षेत्रीय व वैश्विक मामलों पर विचारों का आदान-प्रदान किया गया। साथ ही, भारत-अजरबैजान विदेश कार्यालय परामर्श का 6वां दौर भी आयोजित किया गया।

सिबी जॉर्ज ने अजरबैजान के विदेश मंत्री बैरामोव से मुलाकात की

बाकू, एजेंसी। विदेश मंत्रालय में सचिव (पश्चिम) ने शुक्रवार को अजरबैजान गणराज्य के विदेश मंत्री जेहुन बैरामोव से मुलाकात की। एक्स पर एक पोस्ट में विदेश मंत्रालय ने कहा कि उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की और आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मामलों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। बाकू में भारत-अजरबैजान विदेश कार्यालय परामर्श का 6वां दौर भी आयोजित किया गया, जिसकी सह-अध्यक्षता सचिव (पश्चिम) और विदेश उप मंत्री एलनुर मम्मादोव ने की।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।