भारत-स्वीडन के संबंध रणनीतिक साझेदारी में बदले : जयशंकर
भारत और स्वीडन ने अपने द्विपक्षीय संबंधों को रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक पहुंचा दिया है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने स्वीडिश विदेश मंत्री मारिया माल्मर स्टेनरगार्ड से मुलाकात की और दोनों देशों के बीच मजबूत साझेदारी पर जोर दिया। उन्होंने इस संबंध की उज्ज्वल संभावनाओं पर सहमति जताई।

गोटेनबर्ग (स्वीडन), एजेंसी। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सोमवार को कहा कि भारत और स्वीडन ने अपने द्विपक्षीय संबंधों को रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक पहुंचा दिया है। जयशंकर ने बताया कि उन्होंने इस यात्रा के दौरान स्वीडिश विदेश मंत्री मारिया माल्मर स्टेनरगार्ड से मुलाकात की। इस दौरान दोनों देशों के बीच मजबूत साझेदारी पर जोर दिया गया। एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने लिखा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा के दौरान स्वीडन की विदेश मंत्री मारिया स्टेनरगार्ड से मिलकर बहुत अच्छा लगा। भारत-स्वीडन संबंधों की उज्ज्वल संभावनाओं पर मैं पूरी तरह सहमत हूं। इन संबंधों को अब रणनीतिक साझेदारी का दर्जा मिल गया है।’
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


