रक्षा क्षेत्र में भारत-जर्मनी के बीच हुए अहम समझौते

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

भारत और जर्मनी ने रक्षा सहयोग को नई दिशा देते हुए डिफेंस इंडस्ट्रियल को-ऑपरेशन रोडमैप और शांति स्थापना प्रशिक्षण से जुड़े समझौतों पर हस्ताक्षर किए। ये समझौते रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की जर्मनी यात्रा के दौरान हुए। दोनों देशों ने सैन्य स्तर पर सहयोग बढ़ाने और संयुक्त अभ्यासों पर सहमति जताई।

रक्षा क्षेत्र में भारत-जर्मनी के बीच हुए अहम समझौते

बर्लिन, एजेंसियां। भारत और जर्मनी ने बुधवार को रक्षा सहयोग को नई दिशा देते हुए डिफेंस इंडस्ट्रियल को-ऑपरेशन रोडमैप और संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना प्रशिक्षण से जुड़े समझौते पर हस्ताक्षर किए। ये समझौते रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की जर्मनी यात्रा के दौरान हुए जो दोनों देशों के रणनीतिक संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। समझौतों के तहत रक्षा क्षेत्र में संयुक्त प्रशिक्षण, क्षमता निर्माण और तकनीकी विकास के अवसर बढ़ेंगे। इस दौरान राजनाथ सिंह और जर्मनी के रक्षा मंत्री बोरिस पिसटोरियस मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय वार्ता में रक्षा उपकरणों के सह-विकास और सह-उत्पादन, विशेषकर उन्नत तकनीकों पर सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया।रक्षा

मंत्री ने कहा कि भारत-जर्मनी रक्षा सहयोग हाल के वर्षों में तेजी से आगे बढ़ा है और यह साझेदारी आपसी विश्वास और तालमेल का प्रतीक है। उन्होंने भारत-यूरोपीय संघ सुरक्षा एवं रक्षा साझेदारी का उल्लेख करते हुए इसे सहयोग के नए अवसर खोलने वाला बताया। दोनों देशों ने सैन्य स्तर पर सहयोग बढ़ाने और संयुक्त अभ्यासों को मजबूत करने पर सहमति जताई।सैन्य अभ्यास के लिए आमंत्रित कियाभारत ने जर्मन वायुसेना को इस वर्ष होने वाले ‘तरंग शक्ति’ सैन्य अभ्यास में भाग लेने का आमंत्रण भी दिया। मालूम हो कि वर्ष 2026 में भारत और जर्मनी अपने कूटनीतिक संबंधों के 75 वर्ष पूरे करेंगे, जबकि रणनीतिक साझेदारी के 25 वर्ष भी पूरे हो रहे हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।