Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsIndia and Chile to Finalize Free Trade Agreement Soon Says Piyush Goyal
चिली के साथ एफटीए पर बातचीत जल्द पूरी होगी: गोयल

चिली के साथ एफटीए पर बातचीत जल्द पूरी होगी: गोयल

संक्षेप:

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत और चिली के बीच मुक्त व्यापार समझौते की बातचीत जल्द समाप्त होगी। इससे घरेलू व्यवसायों के लिए महत्वपूर्ण खनिजों की पहुंच आसान होगी। चिली के पास लिथियम, तांबा, और कोबाल्ट जैसे खनिजों का भंडार है। गोयल ने कांग्रेस पर भी आरोप लगाए कि वे चीन के साथ एफटीए को आगे बढ़ाकर देश को खतरे में डाल रही हैं।

Jan 30, 2026 08:11 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

नई दिल्ली, एजेंसी। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत और चिली के बीच मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के लिए बातचीत जल्द ही पूरी हो जाएगी। ग्रेटर नोएडा स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया में शुक्रवार को एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने ये बात कही। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि इस समझौते से घरेलू व्यवसायों के लिए महत्वपूर्ण खनिजों तक पहुंच आसान हो जाएगी। मालूम हो कि दक्षिण अमेरिकी देश चिली के पास लिथियम, तांबा, रेनियम, मोलिब्डेनम और कोबाल्ट जैसे प्रमुख खनिजों का विशाल भंडार है। ये इलेक्ट्रॉनिक्स, वाहन और सौर ऊर्जा के लिए महत्वपूर्ण हैं।

उन्होंने कहा कि हम जल्द ही चिली के साथ एफटीए को अंतिम रूप देंगे। यह हमारे लिए महत्वपूर्ण खनिजों के रास्ते खोल देगा। भारत और चिली ने 2006 में एक तरजीही व्यापार समझौते (पीटीए) को लागू किया था और अब इसे एक व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौते (सीईपीए) में बदलने के लिए बातचीत कर रहे हैं। कांग्रेस ने ऐसा क्यों किया? केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने चीन के साथ एफटीए को आगे बढ़ाकर पाप किया। शुक्रवार को साक्षात्कार में उन्होंने ये बात कही। उन्होंने कहा कांग्रेस का ट्रैक रिकॉर्ड खराब रहा है। जयराम रमेश जैसे दोस्त और कांग्रेस पार्टी ने देश को चीन के साथ एफटीए में धकेलने की कोशिश की। मैं सीधे कांग्रेस से सवाल पूछता हूं कि आप कैसे देश को खतरे में डाल सकते हैं? उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस से सवाल पूछता हूं कि कैसे वे देश हितों को क्षति पहुंचाने के लिए सोच सकती है? देश दशकों तक पीछे रहा केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के डेड इकोनॉमी वाली बयान की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि देश की उपलब्धियों को नीचा दिखाना कांग्रेस की पुरानी आदत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की इसी आदत की वजह से देश दशकों तक पीछे रहा। मालूम हो कि 31 जुलाई को राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट में भारतीय अर्थव्यवस्था को डेड इकोनॉमी बताया था, जिसकी जमकर आलोचना हुई थी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;