राज्यों को 40,000 किलोलीटर अतिरिक्त मिट्टी का तेल आवंटित

Mar 12, 2026 06:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

पश्चिम एशिया में संकट के बीच, भारत सरकार ने राज्यों को 40,000 किलोलीटर केरोसिन आवंटित किया है। पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने बताया कि लाभार्थियों को वाणिज्यिक LPG सिलेंडर भी दिए जाएंगे। देश में कच्चे तेल की आपूर्ति संतोषजनक है, और पेट्रोल पंपों पर ईंधन की कमी नहीं है।

नई दिल्ली, एजेंसी। पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच केंद्र सरकार ने बृहस्पतिवार को कहा कि तरलीकृत पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) के विकल्प के रूप में राज्यों को अतिरिक्त 40,000 किलोलीटर केरोसिन (मिट्टी का तेल) आवंटित किया गया है। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय में संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने यहां संवाददाताओं को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकारों द्वारा चिह्नित लाभार्थियों को कुछ और वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर भी उपलब्ध कराए जाएंगे।उन्होंने कहा कि देश में कच्चे तेल की आपूर्ति की स्थिति फिलहाल संतोषजनक है और करीब एक लाख पेट्रोल पंप में कहीं भी ईंधन खत्म होने की स्थिति नहीं है।

यह बयान पश्चिम एशिया संकट के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते आने वाले तेल एवं गैस आयात के काफी हद तक बाधित हो जाने के बीच आया है। इसकी वजह से रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत की शिकायतें सामने आ रही हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।