India Achieves 64 Social Security Coverage Minister Mandaviya Announces New Labor Policy देश में मजबूत हो रही सामाजिक सुरक्षा : मंडाविया, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsIndia Achieves 64 Social Security Coverage Minister Mandaviya Announces New Labor Policy

देश में मजबूत हो रही सामाजिक सुरक्षा : मंडाविया

- केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बीते एक दश्त में सामाजिक सुरक्षा क्षेत्र का प्रदर्शन

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 8 Oct 2025 08:35 PM
share Share
Follow Us on
देश में मजबूत हो रही सामाजिक सुरक्षा : मंडाविया

श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मंडाविया का कहना है कि बीते 11 वर्षों में भारत में सामाजिक सुरक्षा कवरेज बढ़कर 64 प्रतिशत हो गया है। बुधवार को उन्होने कहा कि भारत का सामाजिक सुरक्षा क्षेत्र अच्छा प्रदर्शन कर रहा है और पिछले एक दशक में इस क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। इसी का नतीजा है कि हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा संघ ने भारत को सामाजिक सुरक्षा में उत्कृष्ट उपलब्धि पुरस्कार- 2025 से सम्मानित किया है। मंत्री ने कहा कि श्रम शक्ति नीति - 2025 का मसौदा भी जारी किया। यह नीति विकासशील भारत 2047 के लक्ष्य के अनुरूप निष्पक्ष, समावेशी और भविष्य के लिए तैयार कार्य-प्रणाली का एक नया दृष्टिकोण प्रस्तुत करती है।

यह नीति रोजगार के लिए भारत के डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे के रूप में राष्ट्रीय करियर सेवा को और मजबूत करेगी। इस मौके पर उन्होंने ई-श्रम पोर्टल को लेकर कहा कि असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए एक क्रांतिकारी डिजिटल पहल हुई। पोर्टल हर श्रमिक को उसके हक और सुरक्षा का पूर्ण अधिकार सुनिश्चित करता है। आज देश में सामाजिक सुरक्षा का दायरा लगातार बढ़ रहा है। खाद्य सुरक्षा योजना के तहत करोड़ों लोगों को सस्ता राशन मिल रहा है, ईएसआईसी के माध्यम से लाखों श्रमिक स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल पा रहा है। जबकि बड़ी संख्या में लोगों को बैंकों द्वारा सड़क व अन्य तरह की दुर्घटना बीमा का कवरेज मिल रहा है। इन योजनाओं के माध्यम से देश में सामाजिक सुरक्षा को मजबूत किया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।