सहारा की धूल से फ्रांस और स्पेन में हुई कीचड़ की बारिश
- अफ्रीका में बढ़ता सूखा और बदलती हवाएं ऐसी घटनाएं बढ़ा सकती हैं पेरिस,

- अफ्रीका में बढ़ता सूखा और बदलती हवाएं ऐसी घटनाएं बढ़ा सकती हैं पेरिस, एजेंसी। मार्च के महीने में यूरोप के कई देश (विशेषकर स्पेन और फ्रांस) में समान से सामान्य पानी के बजाय ‘कीचड़ वाली बारिश’ हुई, जिसे वैज्ञानिकों ने ब्लड रेन का नाम दिया है।यह कैसे हुआ : बारिश की वजह से सड़कों, कारों और इमारतों पर भूरे और लाल रंग की मिट्टी की एक मोटी परत जम गई। दरअसल, सहारा रेगिस्तान से उठी धूल का एक विशाल बादल तेज हवाओं के साथ भूमध्य सागर को पार करते हुए यूरोप पहुंच गया। जब यह धूल तूफान रेजिना जैसे बारिश वाले सिस्टम से मिली, तो बूंदों ने हवा में मौजूद धूल के कणों को अपने साथ नीचे गिरा दिया।
इससे स्विट्जरलैंड और इटली के बर्फीले पहाड़ों पर भी मिट्टी की परत जम गई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


