देश में चार लाख नए पीएनजी कनेक्शन चालू
मध्य पूर्व में युद्ध के कारण गैस की आपूर्ति में कमी के चलते भारत में पाइप वाली प्राकृतिक गैस (पीएनजी) उपभोक्ताओं की संख्या में तेजी आई है। पिछले पांच हफ्तों में 4.04 लाख नए पीएनजी कनेक्शन चालू हुए हैं। मंत्रालय ने बताया कि यह कदम एलपीजी आपूर्ति के दबाव को कम करने के लिए उठाया गया है।

नई दिल्ली, एजेंसी। मध्य पूर्व में युद्ध के कारण गैस आपूर्ति को लेकर किल्लत के बाद देश में पाइप वाली प्राकृतिक गैस (पीएनजी) उपभोक्ता बढ़े हैं। पिछले पांच सप्ताह में 4.04 लाख नए पीएनजी कनेक्शन चालू किए गए हैं, जबकि करीब साढ़े चार लाख नए उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराया है। केंद्रीय पेट्रोलियम और गैस मंत्रालय ने यह जानकारी दी। मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने बताया कि उपभोक्ताओं को पीएनजी को ओर ले जाने का यह कदम एलपीजी आपूर्ति के दबाव को कम करने का प्रयास है। बताया कि इसे लेकर राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों में भी अच्छा सहयोग मिल रहा है।
उम्मीद है कि देशभर में पीएनजी नेटवर्क का विस्तार और भी तेज होगा। शर्मा ने बताया कि व्यावसायिक एलपीजी आपूर्ति भी अब 70 प्रतिशत तक बहाल हो गई है। बताया कि कमजोर वर्गों की मदद के लिए पांच किलो वाले सिलेंडरों की आपूर्ति दोगुनी की गई है। बताया कि नगरीय वितरण कंपनियों को निर्देश दिया गया है कि खाद्य प्रसंस्करण, कोल्ड स्टोरेज और स्वास्थ्य सेवाओं जैसे जरूरी सेक्टरों को बिना रुकावट सप्लाई सुनिश्चित करें।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


