पीडब्ल्यूडी द्वारा बनाए गए श्री पार्थ-सारथी रथ का लोकार्पण
उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ‘श्री पार्थ-सारथी रथ’ का लोकार्पण किया। यह रथ बहादुर शाह जफर मार्ग पर स्थित है और इसकी संरचना लगभग 50 वर्षों तक रहने का अनुमान है। इस अवसर पर कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। रथ की सुंदरता और आकर्षण के लिए विशेष लाइटिंग की व्यवस्था की गई है।

-उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ‘श्री पार्थ-सारथी रथ’ का किया लोकार्पणनई दिल्ली प्रमुख संवाददाता बहादुर शाह जफर मार्ग पर लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाए गए ‘श्री पार्थ-सारथी रथ’ का लोकार्पण उपराज्यपाल वीके सक्सेना और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को किया। इस अवसर पर उपराज्यपाल ने कहा कि दिल्ली को सुंदर और सुव्यवस्थित शहर बनाने के लिए लगातार विकास और सौंदर्यीकरण के काम किए जा रहे हैं। इस अवसर पर दिल्ली के कैबिनेट मंत्री प्रवेश साहिब सिंह, जंगपुरा से विधायक तरविंदर सिंह मारवाह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।इस अवसर पर उपराज्यपाल ने कहा कि इस ‘पार्थ-सारथी रथ’ के निर्माण में टीम ने लगभग सात से आठ महीनों तक निरंतर परिश्रम किया है, जिसके परिणामस्वरूप यह आकर्षक और भव्य संरचना तैयार हुई है।
यह रथ न केवल कलात्मक दृष्टि से अत्यंत सुंदर है, बल्कि इसकी संरचनात्मक आयु लगभग 50 वर्षों तक रहने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की कलात्मक संरचनाएं न केवल शहर की सुंदरता को बढ़ाती हैं बल्कि लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र भी बनती हैं।मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली गेट और बहादुर शाह जफर मार्ग का यह क्षेत्र ऐतिहासिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। यहां स्थापित ‘श्री पार्थ-सारथी रथ’ की अवधारणा भी इसी सोच के साथ तैयार की गई है ताकि इस क्षेत्र की सुंदरता और पहचान को और सशक्त बनाया जा सके। यह रथ 10 मिमी मोटी 316 ग्रेड स्टेनलेस स्टील प्लेट से बनाया गया है। इसकी संरचना का आकार लगभग 30 फीट × 20 फीट है और इसका कुल वजन करीब 5,500 किलोग्राम है। रात के समय इसकी भव्यता बनाए रखने के लिए इसमें 12 स्पॉट लाइट और 12 फ्लड लाइट लगाई गई हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


