ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR नई दिल्लीडीयू की डिग्री में प्रिंस को बना दिया राजकुमार!

डीयू की डिग्री में प्रिंस को बना दिया राजकुमार!

नई दिल्ली। वरिष्ठ संवाददाता

डीयू की डिग्री में प्रिंस को बना दिया राजकुमार!
हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीMon, 18 Dec 2017 11:35 PM
ऐप पर पढ़ें

नई दिल्ली। वरिष्ठ संवाददाता

दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (एसओएल) से पढ़ाई करने वाले प्रिंस नाम के एक छात्र को डिग्री प्रमाणपत्र में राजकुमार बना दिया गया। प्रिंस कपूर नाम के छात्र ने दावा किया है कि विश्वविद्यालय से मिली डिग्री में अंग्रेजी में तो उसका नाम सही लिखा है लेकिन हिंदी में उसका नाम बदलकर राजकुमार कपूर कर दिया गया है।

प्रिंस ने शनिवार को डीयू से अपना स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग का डिग्री सर्टिफिकेट हासिल किया है। प्रिंस ने बताया कि उसने 2015 में स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग से बीकॉम प्रोग्राम में स्नातक किया था। उसने शनिवार को अपना डिग्री सर्टिफिकेट प्राप्त किया तो अंग्रेजी भाषा में तो उसका नाम प्रिंस कपूर ही लिखा था लेकिन हिंदी भाषा में इसे राजकुमार कपूर लिख दिया गया। प्रिंस ने 2010 में एसओएल में दाखिला लिया था और 2015 में बीकॉम में स्नातक पूरा किया।

प्रिंस के पिता हरविंदर कपूर का कहना है कि उन्हें नाम बदलने के बारे में पता चला तो वे आश्चर्यचकित हो गए। अब वे कुछ दिन बाद डीयू में जाकर इसकी जानकारी देंगे।

इस मुद्दे पर स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग के डायरेक्टर प्रोफेसर सी.एस दुबे का कहना है कि संभव है डिग्री प्रमाणपत्र पर गलती से अलग नाम प्रिंट हो गया हो। छात्र इसे विश्वविद्यालय में आकर बदलवा सकते हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें