इमरान से मुलाकात को लेकर अदालत का दरवाजा खटखटाया

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

खैबर पख्तूनख्वा सरकार ने बजट चर्चा के लिए जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान से मुलाकात की मांग की है। इस्लामाबाद हाईकोर्ट में दरवाजा खटखटाया गया है। सरकार ने बजट को इमरान खान के विजन के अनुरूप बनाने के लिए उनसे परामर्श लेने की जरूरत बताई।

इमरान से मुलाकात को लेकर अदालत का दरवाजा खटखटाया

पेशावर, एजेंसी। खैबर पख्तूनख्वा की सरकार ने आगामी प्रांतीय बजट पर चर्चा के लिए जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान से मुलाकात की अनुमति मांगते हुए इस्लामाबाद हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी के नेतृत्व वाली सरकार का कहना है कि बजट को इमरान खान के विजन के अनुरूप बनाने के लिए उनसे परामर्श आवश्यक है। प्रांतीय सूचना मंत्री शफ़ी जान ने कहा कि सरकार ने जनता की जरूरतों और आकांक्षाओं को ध्यान में रखते हुए संतुलित और जनहितैषी बजट तैयार किया है। उन्होंने कहा कि बजट में योग्यता आधारित व्यवस्था को बढ़ावा देने और युवाओं के लिए अधिक अवसर सृजित करने पर जोर होगा, जो पीटीआई संस्थापक इमरान खान की सोच के अनुरूप है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।