ईरान युद्ध का चीन पर असर, दूसरी बार बढ़ाए तेल के दाम

Apr 07, 2026 05:23 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

ईरान युद्ध के कारण चीन में पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ गई हैं। राष्ट्रीय विकास और सुधार आयोग ने अंतरराष्ट्रीय तेल कीमतों में उछाल के चलते 15 दिन में दूसरी बार दाम बढ़ाने की घोषणा की। चीन ईरान से 80 फीसदी से अधिक तेल खरीदता है और होर्मुज मार्ग बंद होने से इसकी आपूर्ति प्रभावित हुई है।

ईरान युद्ध का चीन पर असर, दूसरी बार बढ़ाए तेल के दाम

बीजिंग, एजेंसी। ईरान युद्ध का असर चीन पर दिखने लगा है। 15 दिन में दूसरी बार है, जब इस देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा किया गया है।चीन के राष्ट्रीय विकास और सुधार आयोग (एनडीआरसी) ने मंगलवार को घोषणा की कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतों में उछाल के कारण दाम बढ़ाए जा रहे हैं। इससे पहले इस देश में 23 मार्च को तेल की कीमतें बढ़ाई गईं थीं। एनडीआरसी ने कहा कि मार्च के अंत में अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों में काफी उतार-चढ़ाव आया है। पेट्रोल की कीमतों में करीब 61 डॉलर डीजल की कीमतों में 58 डॉलर प्रति टन का इजाफा हुआ है।आयोग

ने कहा कि देश की सबसे बड़ी तीन तेल कंपनियों चाइना नेशनल पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन, चाइना पेट्रोकेमिकल कॉर्पोरेशन और चाइना नेशनल ऑफशोर ऑयल कॉर्पोरेशन के साथ-साथ अन्य रिफाइनरियों को निर्देश दिया गया है कि वे उत्पादन बनाए रखें और परिवहन को सुगम बनाएं, ताकि आपूर्ति में स्थिरता सुनिश्चित की जा सके।आयोग के अधिकारियों ने कहा कि बाजार में व्यवस्था बनाए रखने के लिए नीतियों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए हैं।चार महीने का भंडार मौजूदबता दें कि चीन, ईरान से 80 फीसदी से ज्यादा तेल खरीदता है। चीन की कुल तेल आपूर्ति का लगभग 30 प्रतिशत हिस्सा होर्मुज मार्ग बंद होने से प्रभावित हुई है। ईरान युद्ध के कारण इस देश से मिलने वाली आपूर्ति पर भी प्रभाव पड़ा है। चीन के पास रूस के साथ अपनी सीमाओं के ज़रिए जुड़ी गैस पाइपलाइनें भी हैं, और मॉस्को के साथ उसके दीर्घकालिक ऊर्जा आपूर्ति अनुबंध भी मौजूद हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।