सेना की कैप्टन दुबई में फंसीं

Mar 02, 2026 08:58 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध का असर ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर-76 की सेना की कैप्टन निधि त्यागी और उनके पति निखिल त्यागी पर पड़ा है। ये दोनों दुबई में फंस गए हैं और अपने परिवार के साथ होली नहीं मना पाएंगे। उनके परिजनों ने सरकार से सुरक्षित वापसी की मांग की है।

सेना की कैप्टन दुबई में फंसीं

ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध का असर शहर के लोगों पर पड़ने लगा है। ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर-76 निवासी सेना की कैप्टन निधि त्यागी और उनके पति निखिल त्यागी दुबई में फंस गए हैं। उनके परिजनों और रिश्तेदारों ने निधि को सुरक्षित निकालने के लिए सरकार से मांग की है। दुबई में फंसी ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर-76 निवासी सेना की कैप्टन निधि त्यागी और उनके पति निखिल त्यागी की करीब डेढ़ माह पहले शादी हुई थी। बीते सप्ताह वे दुबई घूमने गए थे। उन्हें रविवार सुबह भारत लौटना था। उड़ान सेवा बाधित होने के कारण वे अपनी होली भी अपने परिवार के साथ नहीं मना पाएंगे।

उद्यमी निखिल त्यागी के पिता उद्यमी ऋषि त्यागी ने कहा कि केंद्र सरकार के हस्तक्षेप और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हालात सामान्य होने के बाद ही वापसी का रास्ता साफ हो सकेगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।