Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsImpact of Estrogen and Testosterone in Womb on Brain Development and Finger Length
उंगलियों की बनावट में छिपा है दिमाग का राज

उंगलियों की बनावट में छिपा है दिमाग का राज

संक्षेप:

ब्रिटेन के स्वानसी विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों ने किया अध्ययन मां के गर्भ में एस्ट्रोजन

Feb 11, 2026 01:49 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

ब्रिटेन के स्वानसी विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों ने किया अध्ययन मां के गर्भ में एस्ट्रोजन और टेस्टोस्टेरोन का असर बेहतर याददाश्त के साथ स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियां भी हैं वेल्स, एजेंसी। उंगलियों की बनावट से दिमाग की तेजी का राज जान सकते हैं। हाल ही में इस संबंध में - ब्रिटेन स्थित स्वानसी विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों ने एक अहम अध्ययन किया है। विशेषज्ञों का मानना है कि मां के गर्भ में मिलने वाले हार्मोन (एस्ट्रोजन और टेस्टोस्टेरोन) ने न केवल उंगलियों की लंबाई तय की, बल्कि दिमाग के आकार को बढ़ाने में भूमिका निभाई है। उन्होंने इसे ‘2डी:4डी रेश्यो’ नाम दिया है। 2डी, यानी इंडेक्स फिंगर (जिससे आप इशारा करते हैं)।

4डी, यानी रिंग फिंगर (अंगूठी वाली उंगली)। दिमाग और उंगलियों का कनेक्शन : विशेषज्ञों ने 225 छोटे बच्चों पर एक रिसर्च की। उन्होंने पाया कि जिन लड़कों की पहली उंगली लंबी थी, उनके सिर का घेरा भी बड़ा था। माना जाता है कि बड़े सिर का मतलब है एक बड़ा और तेजी से विकसित होने वाला दिमाग। यह खोज हमें बताती है कि हम पैदा होने से पहले ही कितने खास तरीके से विकसित होते हैं। हॉर्मोन का खेल : उंगलियों की लंबाई इस बात पर निर्भर करती है कि जन्म से पहले हमें कौन से हॉर्मोन्स ज्यादा मिले। बड़ा सिर अक्सर तेज दिमाग और अच्छी याददाश्त की निशानी माना जाता है। विशेषज्ञ कहते हैं कि लाखों सालों में इंसानों का दिमाग इसलिए बड़ा हुआ, क्योंकि हमारे शरीर में ये बदलाव हो रहे थे। कभी-कभी ज्यादा एस्ट्रोजन से बड़े दिमाग तो मिल जाते हैं, लेकिन शरीर को भविष्य में कुछ बीमारियों से लड़ने में ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। बॉक्स - आप खुद कैसे चेक करें विशेषज्ञों के अनुसार, अगर आपकी पहली उंगली (इंडेक्स) लंबी है, तो शायद आपका दिमाग बचपन में बहुत तेजी से बढ़ा था। अगर आपकी अनामिका (रिंग फिंगर) लंबी है, तो इसका मतलब है कि आप खेलों या भाग-दौड़ वाले कामों में बहुत अच्छे हो सकते हैं। अगली बार जब आप अपनी उंगलियों को देखें, तो याद रखें कि ये सिर्फ हाथ का हिस्सा नहीं हैं, बल्कि ये आपके विकास की एक छोटी सी ‘रिपोर्ट कार्ड’ भी हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;