चुनौतियों के बावजूद आईएमएफ ने वृद्धि दर अनुमान बढ़ाया
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने भारत की आर्थिक वृद्धि दर 2026-27 के लिए 6.5 प्रतिशत अनुमानित की है। यह जनवरी के अनुमान से 0.1 प्रतिशत अधिक है। आईएमएफ ने 2025 के लिए वृद्धि दर को 7.6 प्रतिशत तक बढ़ाया है। भारत की मजबूत घरेलू मांग और नीतिगत समर्थन ने पश्चिम एशिया में संघर्ष के नकारात्मक प्रभाव को संतुलित किया है।

वॉशिंगटन, एजेंसी। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने भारत की आर्थिक वृद्धि को लेकर सकारात्मक संकेत दिए हैं। ताजा रिपोर्ट में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए भारत की विकास दर का अनुमान बढ़ाकर 6.5 प्रतिशत कर दिया गया है। यह अनुमान जनवरी के मुकाबले 0.1 प्रतिशत अंक अधिक है। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बावजूद भारत की विकास दर मजबूत रहने की उम्मीद जताई गई है। आईएमएफ की रिपोर्ट के अनुसार, 2026 में भी भारत की विकास दर 6.5 प्रतिशत रहने की संभावना है और 2027 में भी यही स्तर बना रहेगा। इस तरह भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली बड़ी अर्थव्यवस्था बना रहेगा।रिपोर्ट
में कहा गया है कि 2025 में भारत के मजबूत आर्थिक प्रदर्शन का असर आगे भी बना रहेगा। इसके साथ ही अमेरिका द्वारा भारतीय उत्पादों पर अतिरिक्त शुल्क को 50 प्रतिशत से घटाकर 10 प्रतिशत करने से भी भारत को फायदा हुआ है। इन सकारात्मक कारकों ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के नकारात्मक प्रभाव को काफी हद तक संतुलित कर दिया है। आईएमएफ के मुताबिक, पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष का कुछ नकारात्मक असर जरूर है, लेकिन इसे मजबूत घरेलू मांग और नीतिगत समर्थन संतुलित कर रहे हैं।ये अनुमान भी बढ़ाएआईएमएफ ने यह भी बताया कि 2025 के लिए भारत की वृद्धि दर को पहले के अनुमान से बढ़ाकर 7.6 प्रतिशत कर दिया गया है। इसका कारण वित्त वर्ष के दूसरे और तीसरे तिमाही में उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन और चौथी तिमाही में बनी मजबूत गति है।ग्लोबल ग्रोथ पर चेतावनीव्यापक स्तर पर आईएमएफ ने चेतावनी दी है कि कि मध्य पूर्व में जारी संघर्ष व्यापार, ऊर्जा प्रवाह और वित्तीय स्थितियों को बाधित कर रहा है। इससे उभरते बाजारों में विकास दर नीचे गिर रही है। महंगाई का जोखिम बढ़ रहा है। इसके चलते उभरती और विकासशील अर्थव्यवस्थाओं की विकास दर 2026 में धीमी होकर 3.9% रहने का अनुमान है। इसके बाद 2027 में इसमें रिकवरी होकर यह 4.2% तक पहुंच जाएगी। विशेष रूप से एशिया की ग्रोथ रफ्तार में कुछ नरमी देखने को मिल रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


