चुनौतियों के बावजूद भारत की वृद्धि सबसे तेज रहेगी

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने भारत की आर्थिक वृद्धि का अनुमान बढ़ाकर 2026-27 के लिए 6.5 प्रतिशत कर दिया है। यह जनवरी के मुकाबले 0.1 प्रतिशत अंक अधिक है। अमेरिका द्वारा भारतीय उत्पादों पर शुल्क में कमी और मजबूत घरेलू मांग के चलते विकास दर में स्थिरता बनी रहेगी।

चुनौतियों के बावजूद भारत की वृद्धि सबसे तेज रहेगी

वॉशिंगटन, एजेंसी। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने भारत की आर्थिक वृद्धि को लेकर सकारात्मक संकेत दिए हैं। ताजा रिपोर्ट में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए भारत की विकास दर का अनुमान बढ़ाकर 6.5 प्रतिशत कर दिया गया है। यह अनुमान जनवरी के मुकाबले 0.1 प्रतिशत अंक अधिक है। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बावजूद भारत की विकास दर मजबूत रहने की उम्मीद जताई गई है। आईएमएफ की रिपोर्ट के अनुसार, 2026 में भी भारत की विकास दर 6.5 प्रतिशत रहने की संभावना है और 2027 में भी यही स्तर बना रहेगा। इस तरह भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली बड़ी अर्थव्यवस्था बना रहेगा।रिपोर्ट

में कहा गया है कि 2025 में भारत के मजबूत आर्थिक प्रदर्शन का असर आगे भी बना रहेगा। इसके साथ ही अमेरिका द्वारा भारतीय उत्पादों पर अतिरिक्त शुल्क को 50 प्रतिशत से घटाकर 10 प्रतिशत करने से भी भारत को फायदा हुआ है। इन सकारात्मक कारकों ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के नकारात्मक प्रभाव को काफी हद तक संतुलित कर दिया है। आईएमएफ के मुताबिक, पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष का कुछ नकारात्मक असर जरूर है, लेकिन इसे मजबूत घरेलू मांग और नीतिगत समर्थन संतुलित कर रहे हैं।ये अनुमान भी बढ़ाएआईएमएफ ने यह भी बताया कि 2025 के लिए भारत की वृद्धि दर को पहले के अनुमान से बढ़ाकर 7.6 प्रतिशत कर दिया गया है। इसका कारण वित्त वर्ष के दूसरे और तीसरे तिमाही में उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन और चौथी तिमाही में बनी मजबूत गति है।ग्‍लोबल ग्रोथ पर चेतावनीव्यापक स्तर पर आईएमएफ ने चेतावनी दी है कि कि मध्य पूर्व में जारी संघर्ष व्यापार, ऊर्जा प्रवाह और वित्तीय स्थितियों को बाधित कर रहा है। इससे उभरते बाजारों में विकास दर नीचे गिर रही है। महंगाई का जोखिम बढ़ रहा है। इसके चलते उभरती और विकासशील अर्थव्यवस्थाओं की विकास दर 2026 में धीमी होकर 3.9% रहने का अनुमान है। इसके बाद 2027 में इसमें रिकवरी होकर यह 4.2% तक पहुंच जाएगी। विशेष रूप से एशिया की ग्रोथ र‍फ्तार में कुछ नरमी देखने को मिल रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।