IMD Withdraws Heatwave Warning for Delhi No Heatwave Expected from April 16-21 मौसम: दिल्ली में चढे़गा पारा लेकिन नहीं चलेगी लू , Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsIMD Withdraws Heatwave Warning for Delhi No Heatwave Expected from April 16-21

मौसम: दिल्ली में चढे़गा पारा लेकिन नहीं चलेगी लू

आईएमडी ने लू की चेतावनी वापस ली -16 से 18 तक लू चलनेदिल्ली में चढे़गा पारा लेकिन नहीं चलेगी लू

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 15 April 2025 09:11 PM
share Share
Follow Us on
मौसम: दिल्ली में चढे़गा पारा लेकिन नहीं चलेगी लू

आईएमडी ने लू की चेतावनी वापस ली

-16 से 18 तक लू चलने की दी थी चेतावनी

नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता

राजधानी में अगले सात दिन मौसम कुछ राहत भरा रहेगा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा जारी ताजा बुलेटिन के अनुसार, दिल्ली में 16 अप्रैल से 21 अप्रैल, 2025 तक लू जैसी कोई स्थिति नहीं बन रही है। साथ ही, रात के तापमान में भी कोई असामान्य वृद्धि नहीं देखी जाएगी। यही नहीं रात के तापमान भी सामान्य रहने की संभावना है। ज्ञात हो कि मौसम विभाग ने पूर्व में 16 से 18 अप्रैल के बीच लू की संभावना जताई थी और अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक जाने का अनुमान व्यक्त किया था।

आईएमडी के अनुसार, 15 से 20 अप्रैल की इस अवधि के दौरान अधिकतम तापमान 37 से 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। हालांकि तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक रहेगा, लेकिन लू की स्थिति नहीं बनेगी। मौसम विभाग का कहना है कि इस दौरान हवाएं अलग-अलग दिशाओं से चलेंगी, जिनमें दक्षिण-पूर्वी, उत्तर-पश्चिमी और पश्चिमी हवाएं शामिल हैं। इनकी गति 10 से 25 किलोमीटर प्रति घंटा के बीच होगी, जिससे वातावरण में कुछ हद तक राहत महसूस की जा सकती है।

मंगलवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया यह सामान्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस अधिक था जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और यह सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी में आर्द्र्ता का स्तर अधिकतम 66 फीसदी तथा न्यूनतम स्तर 30 फीसदी दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने बुधवार को दिन में आसमान साफ रहेगा लेकिन शाम होते-होते थोड़ा बादल छाए रह सकते हैं। सतह पर लगातार हल्की हवा चलेगी, जिसकी गति 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। अधिकतम तापमान लगभग 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।